{"_id":"4acb6b7d75864a3d09540f05e332893d","slug":"keep-the-old-identity-card-to-nashik-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक कुंभ जाएं तो रखें पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक कुंभ जाएं तो रखें पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के नासिक में लगे सिंहस्थ कुंभ मेला में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के उत्तर प्रदेश से ही जाने की उम्मीद है। यही वजह है कि नासिक पुलिस ने लाखों की भीड़ के बीच शांति-व्यवस्था की खातिर यूपी के लोगों तक कुंभ मेले के आगमन-प्रस्थान से जुड़ी जानकारी पहुंचाने की कवायद की है।
इसी कोशिश के तहत बुधवार को नासिक कुंभ मेला के डिप्टी एसपी योगेश चव्हाण ने पुलिस टीम के साथ आकर यहां मीडिया के सामने कुंभ के यातायात और दूसरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब करीब पांच किलोमीटर पैदल जाना होगा। इसमें किसी भी तरह की किसी वीआईपी को छूट नहीं दी जाएगी। पिछली बार नासिक और त्रंबकेश्वर में गोदावरी नदी के तट पर एक-एक स्नान घाट थे मगर अबकी नासिक में पांच और त्रंबकेश्वर में तीन घाट तैयार किए गए हैं। नासिक पुलिस ने अपील की है कि कुंभ मेले में आते वक्त कोई ऐसा कागजात जरूर रखें जिसे पहचान पत्र के तौर पर जरूरत के वक्त पुलिस को दिखाया जा सके।