{"_id":"66b16d5544bcaff7de0f5af4","slug":"kaushambis-female-prisoner-died-during-treatment-allahabad-news-c-358-1-pr11004-114814-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कौशाम्बी की महिला बंदी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कौशाम्बी की महिला बंदी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
कौशाम्बी के मंझनपुर के शमशाबाद निवासी महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आठ जुलाई को एक बच्ची के अपहरण मामले में पति व देवर संग जेल भेजी गई थी। तबीयत खराब होने पर एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था।
राजू की पत्नी साधना उर्फ रानी (40) कौशाम्बी के शमशाबाद गांव की रहने वाली थी। रितिक ने बताया कि उसके छोटे मामा राजकुमार दारागंज में मजदूरी करने जाते थे। 23 जून को वह वहीं से नौ साल की बच्ची को घर लाए थे। अपने बड़े भाई राजू के बच्चे न हाेने की वजह से उसे उन्हीं को सौंप दिया। उसके बाद बच्ची का इंग्लिश मीडियम स्कूल में नाम भी लिखवा दिया था। वहीं, बच्ची के परिवार वालों ने दारांगज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोप में उसके दोनों मामा राजकुमार, राजू व मामी साधना को आठ जुलाई को जेल भेज दिया था। मामी शुगर से पीड़ित थी। उधर, जेल जाने के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। रविवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पति व देवर अब भी नैनी जेल में बंद हैं।