{"_id":"60807aca8ebc3ec36c7a821c","slug":"kaushambi-unemployed-hanged-for-not-fulfilling-his-vow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : मन्नत पूरी नहीं होने पर बेरोजगार ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : मन्नत पूरी नहीं होने पर बेरोजगार ने फांसी लगा जान दी
Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौर में बेरोजगारी से जूझ रहे एक युवक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और उसने घर में बने देवस्थान को तोड़कर कमरे के अंदर ही फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे में उसका शव लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया।
पिपरी कोतवाली के गेरिया खालसा गांव निवासी रंगीलाल (40) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों के मुताबिक वह झाड़फूंक भी करता था। पिछले दिनों नवरात्र में उसने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की और पूजा-पाठ करने लगा। परिवार के लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी में काम धंधा नहीं मिलने की वजह से वह टूट चुका था। आर्थिक संकट से उबरने के लिए उसने इस नवरात्र मन्नत मांगी थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पत्नी राजपति के अनुसार मंगलवार की रात अचानक रंगीलाल उल्टी सीधी हरकतें करने लगा।
घर के कमरे में बने देवस्थान को उसने तोड़ना शुरू कर दिया तो पत्नी और बच्चों ने विरोध किया। इसे लेकर रंगीलाल का पत्नी राजपति से विवाद भी हुआ। मोहल्ले वालों का कहना है कि बात बढ़ने पर रंगीलाल ने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल कर खुद को कमरे में बंद कर लिया और रात भर कमरे में चीखता-चिल्लाता रहा। उधर पत्नी राजपति अपने बच्चों को लेकर छत पर सोने चली गई। उसी दौरान रंगीलाल ने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह होने पर जब परिवार ने रंगीलाल के शव को फंदे से झूलता देखा तो कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।