{"_id":"5ef7106ff8cdec64944df2d3","slug":"kaushambi-student-committs-suicide-as-he-gets-afraid-of-up-board-exam-result-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोर्ड परीक्षा में फेल होने के डर से छात्र ने लगाई फांसी, कर रहा था आईआईटी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बोर्ड परीक्षा में फेल होने के डर से छात्र ने लगाई फांसी, कर रहा था आईआईटी की तैयारी
Sat, 27 Jun 2020 02:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इन परिणामों को लेकर एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं खुशियां मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परीक्षाफल के डर का एक बेहद दर्दनाक नमूना भी सामने आया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक छात्र ने शनिवार को परिणाम जारी होने से पहले फेल होने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र हिमांशु वर्मा इंटरमीडिएट का छात्र था। उसने पिपरी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल से इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
काफी दिनों तक वह राजस्थान के कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच लॉकडाउन घोषित हो जाने के कारण वह मई में अपने घर आया था। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखकर व मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर इसकी वजह बताई थी।
विज्ञापन