फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi News: In Kaushambi, villagers surrounded and beaten up constables and soldiers, snatched service revolver

Kaushambi News: कौशाम्बी में ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाहियों को घेरकर पीटा, छीनी सर्विस रिवॉल्वर

Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi News: In Kaushambi, villagers surrounded and beaten up constables and soldiers, snatched service revolver
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी

चोरी के एक मामले में दबिश देनी गई कड़ा धाम कोतवाली पुलिस पर कछुआ गांव के लोगों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घेरकर पिटाई करने के बाद दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीन ली। पिटाई से दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों और रिवाल्वर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कड़ा धाम कोतवाली के उपनिरीक्षक कृष्णराज सिंह, सिपाही दिलीप सिंह यादव व एक अन्य सिपाही के साथ बुधवार रात तकरीबन आठ बजे सैनी क्षेत्र के कछुआ गांव में चोरी के एक मामले में दबिश देने गए थे। बताया जाता है कि दबिश को लेकर पुलिस पार्टी से ग्रामीणों की बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Kaushambi News: In Kaushambi, villagers surrounded and beaten up constables and soldiers, snatched service revolver
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। पिटाई से दरोगा के साथ ही दोनों सिपाही भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह, सीओ सिराथू रामवीर सिंह जिले भर की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलारोपी फरार हो चुके थे। एएसपी ने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद पूरे गांव को छावनी में बदल दिया गया।

पुलिस हमलारोपियों के साथ ही रिवाल्वर की रात भी तलाश करती रही। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। वहीं एसपी के पीआरओ का कहना है कि कछुआ गांव में वारदात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed