{"_id":"63e3ec6e55e51a00750b63a1","slug":"kaushambi-inter-student-of-air-force-school-missing-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : एयरफोर्स स्कूल का इंटर का छात्र गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : एयरफोर्स स्कूल का इंटर का छात्र गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 09 Feb 2023 12:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:09 AM IST
सार
एयरफोर्स स्कूल मनौरी में पढ़ने वाला इंटर का छात्र संदिग्ध हाल में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। छात्र मूल रूप से कौशाम्बी के चरवा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयरफोर्स स्कूल मनौरी में पढ़ने वाला इंटर का छात्र संदिग्ध हाल में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। छात्र मूल रूप से कौशाम्बी के चरवा का रहने वाला है। उसके पिता एयरफोर्स में ठेकेदारी करते हैं। वह रोजाना वैन से स्कूल आया-जाया करता था। रोज की तरह मंगलवार को भी वह स्कूल आया। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्तों से पूछा तो पता चला कि उसने अपना मोबाइल दोस्तों को दे दिया था। हालांकि पूछने पर कुछ नहीं बताया। मोबाइल की जांच में पता चला कि उसमें से व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट किया गया था। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन