फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Cries for alcoholic drink made to brothers, one died, one dead, second serious

कौशाम्बीः सगे भाइयों को लगी शराब की तलब तो पी लिया स्प्रिट, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 04 Apr 2020 10:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Cries for alcoholic drink made to brothers, one died, one dead, second serious
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिरचंदपुर गांव में शुक्रवार शाम सगे भाइयों ने शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पी ली। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोखराज के टीकरडीह गांव के शंभु प्रसाद पुलिस लाइन में फॉलोअर है। उसका बड़ा बेटा पवन (30) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। वह सिरचंदपुर गांव में अपने बीवी-बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह शंभु का छोटा बेटा अमन भी भाई के यहां सिरचनपुर गया था। बताया जाता है कि शराब नहीं मिलने पर शाम को दोनों भाइयों ने स्प्रिट पी ली।
विज्ञापन


इसके बाद खेत में ही पड़े रहे। खोजबीन करते हुए पहुंचे परिजनों ने भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शनिवार सुबह पवन की मौत हो गई। होश में आने पर अमन ने बताया कि शराब नहीं मिलने पर उसने और उसके भाई ने नशे की लत पूरी करने के लिए स्प्रिट पी ली थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed