{"_id":"61b783895475e812102f9d21","slug":"kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-improvement-in-the-condition-of-the-girl-committee-constituted-to-investigate-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय : बच्ची की हालत में सुधार, हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय : बच्ची की हालत में सुधार, हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित
Mon, 13 Dec 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
गोहरी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में मिट्टी का टीला ढहने से पांच बच्चियां जख्मी हो गईं थीं। एक बच्ची अंकिता गंभीर रूप से जख्मी हुई थी, उसे एसआरएन अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : टीला ढहने से घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
जिले में फाफामऊ के गोहरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को मिट्टी का टीला ढहने से बालिकाओं के जख्मी होने के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छात्रा की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
गोहरी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में मिट्टी का टीला ढहने से पांच बच्चियां जख्मी हो गईं थीं। एक बच्ची अंकिता गंभीर रूप से जख्मी हुई थी, उसे एसआरएन अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अंकिता की हालत में लगातार सुधार को देखते हुए सोमवार शाम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर भी हटा दिया।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई। इसके चलते यह हादसा हुआ। डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। उधर, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन