फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karwa Chauth: Married women observed a waterless fast, newly married women showed great enthusiasm

Karwa Chauth : सुहागिनों ने रखा निर्जल व्रत, नव विवाहिताओ में दिखा खासा उत्साह

Fri, 10 Oct 2025 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 03:16 PM IST
सार

पति की दीर्घायु, समृद्ध और मंगलमय जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को निराजल करवा चौथ का व्रत रखा। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। देर रात तक हाथ में मेहंदी रचवाने, पूजन सामग्री खरीदने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
Karwa Chauth: Married women observed a waterless fast, newly married women showed great enthusiasm
करवा चौथ पर हाथ में मेहंदी रचवातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति की दीर्घायु, समृद्ध और मंगलमय जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को निराजल करवा चौथ का व्रत रखा। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। देर रात तक हाथ में मेहंदी रचवाने, पूजन सामग्री खरीदने का दौर चलता रहा। महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार करने के बाद चंद्र दर्शन कर चलनी से पति का दीदार करने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करेंगी। दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास और प्रेम के प्रतीक करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन ब्यूटी पार्लर में दिन भर भीड़ लगी रही। सौंदर्य प्रसाधान के सामानों की जमकर खरीदारी की गई।  चंद्र देव का दर्शन शाम को 7:58 है। इसकी तैयारी दिन भर चलती रही। 

विज्ञापन


ड्रेस मैचिंग को लेकर खूब दिखा क्रेज

नगर में इस बार करवाचौथ पर महिलाएं ज्वैलरी के साथ मैचिंग लुक में डूबी दिखीं। जिस भी तरह का लहंगा, साड़ी पहनना है उसी रंग के ज्वैलरी भी पहने दिखीं। साथ ही मैचिंग में चूड़ी और जयपुरिया चूड़ा भी शामिल रहा।
विज्ञापन


हर उम्र में दिखा उल्लास

नव विवाहिताएं हो या फिर उम्रदराज सभी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओ सजने का काम सूरज ढलने से ही शुरू कर दिया था। सजना के लिए सजने में कोई कसर नहीं छोडी गई। इसमें पतियों का भी काफी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिके करवे व कैलेंडर

करवा चौथ पर पूजन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं की शुक्रवार को बिक्री हुई। जगह जगह रंगबिरंगे मिट्टी के करवा की दुकान लगी हुई थी। कैलेंडर, शीक, चावल का पोहा, पेठा की बिक्री हुई। बर्तनों की दुकानों पर स्टील और पीतल के करवे सजाए गए थे। मिट्टी के करवे भी खूब खरीदे गए।

Karwa Chauth: Married women observed a waterless fast, newly married women showed great enthusiasm
करवा चौथ पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी

महिलाएं बृहस्पतिवार देर शाम तक करवा चौथ की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी ने पिया के नाम तो किसी ने दूल्हा-दुल्हन की छाप वाली मेहंदी रचाई। गुजराती, राजस्थानी छाप से लेकर पूर्वी लोक भावों की एक से बढ़कर एक मेहंदी की डिजाइन बाजार में हैं। सिविल लाइंस स्थित मेहंदी डिजाइनर आकाश सिंह ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन वाली डिजाइन के साथ ही बेल, मोर, अरेबिक, फुल हैंड फ्लोरल, गुजराती छाप वाली मेहंदी भी महिलाएं लगवा रही हैं। पत्थर गिरजाघर स्थित मेहंदी डिजाइनर पूनम सरोज बताती हैं कि महिलाएं सुबह से ही देर रात तक लाइन में लगकर मेहंदी लगवाईं। इसमें फ्लावर स्टाइल, राजस्थानी, मोर, गोल टीका वाली डिजाइन छायी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed