फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanya Sumangala scheme started, 200 certificates received

कन्या सुमंगला योजना शुरू, 200 को मिला प्रमाण पत्र

Sat, 26 Oct 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanya Sumangala scheme started, 200 certificates received
Kanya Sumangala scheme started, 200 certificates received
कन्या सुमंगला योजना शुरू, 200 को मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन

0 प्रभारी मंत्री ने की शुरुआत, जिले में 25 हजार से अधिक ने किया है आवेदन
0 डॉ.महेंद्र ने की योजनाओं की समीक्षा, नवंबर तक सड़कों को गढ्ढामुक्त करने का निर्देश
प्रयागराज। प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की। उन्होंने 200 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की शुरुआत की। आयोजन के दौरान इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।
जिले में 25 हजार से अधिक परिवारों ने कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन किया है। इनमें 14 हजार ने ऑनलाइन आवेदन किया है। मंत्री ने बताया कि जांच के बाद 200 लाभार्थियाें को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। इनके खाता में पैसा भी पहुंच गया है। अन्य पात्रों को भी जल्द योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक में उन्होंने नवंबर तक सभी सड़कों को गढ्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। गढ्ढामुक्त सड़कों की फोटोग्राफी तथा जियो टैगिंग कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यू के अफसरों को ग्रामीण सड़कों के भी जल्द निर्माण का निर्देश दिया। डॉ.महेंद्र ने अधिक अपराध वालों थानों के प्रभारियों के तबादले का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध की जल्द से जल्द विवेचना की जाए। ताकि, अपराधियों में भय व्याप्त हो सके। उन्होंने सभी पात्रों का राशन कार्ड बनवाने, 100 फीसदी नहरों की सफाई तथा टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। यह काम फरवरी तक पूरा होना है। प्रभारी मंत्री सभी विभाग के अफसरों से कहा कि सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जे हटाए जाएं। उन्होंने भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जल सरंक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि सभी स्कूलों तथा सरकारी भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री बिजली, आयुष्मान, पेंशन आदि योजनाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता ने मंत्री सपा और बसपा पर भी हमला बोला। मंत्री ने कहा, सपा और बसपा के नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। उनका कहना था कि महाराष्ट्र और हरियाणा में लोगों ने भाजपा पर फिर भरोसा जताया है। उपचुनाव में भी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। इस दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अनिरूद्ध सत्यार्थ पंकज, पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू, विधायक हर्षवधन पटेल, डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, अभिषेक श्रुक्ला आदि मौजूद रहे।
000
जाम में फंसे मंत्री
0 प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह को भी प्रयागराज में जाम से रूबरू होना पड़ा। इससे नाराज मंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई और इसमें सुधार के निर्देश दिए।

000
मंत्री ने एसटीपी का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जलशक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने बक्शीबांध स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदे पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया को भी समझा। महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। मंत्री ने स्लूज गेट का निरीक्षण किया। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आधे शहर का पानी इसी गेट से होकर एसटीपी में आता है। मंत्री ने पानी शुद्धता मापने वाले लैब तथा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गंदे पानी के शोधन में आने वाली परेशानियों की बाबत अफसरों से जानकारी ली और निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed