फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal

Kanpur Encounter: शहीद नेब्बूलाल के परिजनों को एक करोड़ की सहायता, शहीद के नाम पर होगा स्मारक और खेल मैदान

Tue, 07 Jul 2020 09:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jul 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कानपुर में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद उप निरीक्षक नेब्बू लाल के परिजनों को मंगलवार को एक करोड़ रुपये की मदद पहुुंचाई गई। हंडिया स्थित उप निरीक्षक के घर पहुंचे मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्नी श्याम देवी को 80 लाख तथा पिता कालिका प्रसाद को 20 लाख रुपये के प्रमाणपत्र प्रदान किए।

विज्ञापन


एक करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बुधवार को खाते में पहुंच जाएंगे। उन्होंने गांव में शहीद के नाम पर स्मारक और खेल का मैदान बनवाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि नेब्बू लाल ने मिसाल पेश की है और वह हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी यह शहादत बेकार नहीं जाएगी। कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कहा, दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवार से मिलने आया हूं।

विज्ञापन

Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal
prayagraj news: कानपुर में शहीद हुए भीटी के दरोगा नेब्बूलाल बिंद को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj

बताया कि मुख्यमंत्री भी शोकाकुल परिवार से मिलने आएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि परिवार को वेतन, प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्ति पर पेंशन भी मिलेगी। इस मौके पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, राजेंद्र पांडेय, सुरेश मिश्र, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal
prayagraj news: कानपुर में शहीद हुए भीटी के दरोगा नेब्बूलाल बिंद को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह। - फोटो : prayagraj

भाजपा और सपा प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के गंगा पार जिला अध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, संतोष शुक्ला, विद्या कांत उर्फ सांवरेलाल, अनुज तिवारी विजय नाथ बिंद ज्ञानेंद्र सिंह महेश पांडे अनिल मौर्या सीबी यादव राजेंद्र पांडे समेत तमाम कार्यकर्त्ता भीटी गांव पहुंचे थे।

Kanpur Encounter: Cabinet Minister Siddharth Nath Singh handed over a check of one crore to the family of martyr Daroga Nebulal
prayagraj news: शहीद नेब्बूलाल के परिजनों को ढांढस बंधाते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने बीटी चौराहे पर शहीद की प्रतिमा लगाने और सीतामढ़ी तक जाने के मार्ग का नाम शहीद नेब्बू लाल बिंद के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर रामकिशोर बिंद, जाहिद बेग प्रदीप यादव विजय लाल यादव चिंतामणि बिंद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed