फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanha was imitates Tableaus

लुभाती रहीं कान्हा की झांकियां

Thu, 25 Aug 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से बुधवार को शोभायात्रा के साथ जन्माष्टमी महामहोत्सव की शुरुआत हुई। भगवान श्रीकृष्ण की लीला झांकियों ने लोगों को भावविभोर किया। ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ का महामंत्र पूरे रास्ते गूंजता रहा। चंद्रलोक सिनेमा चौराहे से आरंभ शोभा यात्रा में कान्हा के सुसज्जित रथ और  सजे घोड़ों, बैंडबाजा, लीला झांकियों के साथ हरिनाम संकीर्तन करते भक्तों की टोलियां शामिल रहीं। शोभायात्रा मानसरोवर चौराहा, जीरो रोड, जवाहर स्क्वायर, चौक, रामभवन चौराहा, मुट्ठीगंज, बड़ा चौराहा, कल्लू कचौड़ी चौराहा, कटघर होते हुए काशीराज नगर बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में वेणु विजय दास, सीएनन दास, आशुतोष दास, सुविग्रहदास, साम्यदास, पूर्णकांत दास, कृष्णानंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

वहीं सांस्कृतिक संध्या में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्यनाटिका का मंचन किया गया। अध्यक्ष आचार्य दास के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 11.30 बजे 108 चांदी के कलशों से राधा-कृष्ण का महाभिषेक होगा। रात 12.30 बजे महाआरती और एक बजे महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। शुक्रवार को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य कृष्णकृपामूर्ति ए.सी.भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती मनाई जाएगी।  
विज्ञापन


निम्बार्क आश्रम में युगलनाम संकीर्तन 
इलाहाबाद। बैरहना स्थित निम्बार्क आश्रम में महंत राधा माधव दास की देखरेख में बुधवार को अखंड युगलनाम संकीर्तन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आरंभ हुआ। कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, ललिता विशाखा, किरन आदि भक्तों की मौजूदगी में हो रहा संकीर्तन बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘श्रीकृष्ण बाललीला’ में गरिमा अव्वल
इलाहाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर, ज्वालादेवी परिसर, सिविल लाइंस में बुधवार को आयोजित श्रीकृष्ण बाल लीला प्रतियोगिता में गरिमा तिवारी ने बाजी मारी। अश्विन रावत दूसरे स्थान और मुकुंद निरखी तीसरे स्थान पर रहे। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक विजय उपाध्याय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल वीके त्यागी ने प्रस्तुतियों को सराहा। प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। ज्वाला देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य युगुल किशोर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में मीरा पाठक, वंदना पांडेय, आचार्य अशोक मालवीय, शेर बहादुर, रामजी मिश्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed