हद है : फिर चोरी हो गई माखनचोर की मुरली, इसी महीने पीडीए ने दिलाई थी नई बंशी
कन्हैया के अधरों पर राज करने वाली बंशी को सौतन मानकर कभी गोपियां पीछे पड़ी रहती थीं, लेकिन यहां तो माजरा कुछ और ही है। कन्हैया की बंशी को किसी की बुरी नजर लग गई है। शनिवार को दूसरी बार बंशी चोरी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजकुंड पुलिस चौकी के निकट निरंजन डॉट पुल के पास लगी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा से उनकी बंशी फिर चोरी हो गई। इसी महीने की 11 तारीख को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माखनचोर को नई बंशी दिलाई थी, बंशी को बकायदे वेल्डिंग कराकर प्रतिमा से जोड़ा गया था, इसके बावजूद शनिवार को बंशी फिर किसी ने चुरा ली गई। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद दो बार मुरली चोरी हो गई और पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाहियों को भनक तक नहीं लगी।
कन्हैया के अधरों पर राज करने वाली बंशी को सौतन मानकर कभी गोपियां पीछे पड़ी रहती थीं, लेकिन यहां तो माजरा कुछ और ही है। कन्हैया की बंशी को किसी की बुरी नजर लग गई है। शनिवार को दूसरी बार बंशी चोरी हो गई। पांच महीने पहले जून के पहले सप्ताह में पहली बार बंशी चोरी हुई थी।
चार महीने बाद पीडीए को होश आया और उसने नई बंंशी माखन चोर को दिलाई, लेकिन इस बार 20 दिन में ही बंशी चोरी कर ली गई। निरंजन डॉट पुल के पास झूला झूलने की मुद्रा में लगी राधा के साथ कान्हा की प्रतिमा अब एक बार फिर बिना बंशी के उदास नजर आने लगी है। क्या था पूरा मामला