फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Murli was finally given to Kanha, it was stolen four months ago

Prayagraj : आखिरकार कान्हा जी को दिलाई गई नई मुरली, चार महीने पहले हुई थी चोरी

Tue, 11 Oct 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 10:37 PM IST
सार

चार महीने पहले जून के आखिरी हफ्ते में किसी की नजर कन्हैया की मुरली पर पड़ गई थी। इसे चोरी कर लिया गया था। इसके बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली पुलिस कहती रही कि उसे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
New Murli was finally given to Kanha, it was stolen four months ago
Prayagraj News : चोरी हुई कान्हा की मुरली दिलाई गई वापस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरंजन डॉट पुल के पास राधा-कृष्ण की प्रेममयी मुद्रा वाली प्रतिमा आखिरकार पूर्ण हो गई। मुरली चोरी होने के बाद अधूरी हुई इस प्रतिमा को नई मुरली मिल गई है। मुरली प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाई गई। लेकिन सवाल यह है कि आखिर चार महीने तक पीडीए किस बात का इंतजार कर रहा था। चार महीने पहले जून के आखिरी हफ्ते में किसी की नजर कन्हैया की मुरली पर पड़ गई थी। इसे चोरी कर लिया गया था। इसके बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली पुलिस कहती रही कि उसे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



उधर नगर निगम को बजट का इंतजार था। एक अदद के लिए मुरली के इंतजाम के लिए भी निगम बजट का ही इंतजार करता रह गया। उधर, दो दिन पहले इस संबंध में अमर उजाला की ओर से एक खबर प्रकाशित की गई। इसमें बताया गया कि पुलिस व नगर निगम तो उदासीन बना ही है, अचरज की बात यह है कि करोड़ों, अरबों का कारोबार करने वाले शहर के भामाशाहों ने भी सबकी सुध लेने वाले की अब तक सुध नहीं ली।

विज्ञापन

खबर छपन के बाद हरकत में आया पीडीए
खबर छपने के अगले ही दिन कन्हैया को मुरली वापस मिल गई। कन्हैया के हाथों में मुरली आ जाने के बाद प्रतिमा के पूर्ण रूप को दोबारा देखकर वहां से आने-जाने वालों का मन भी प्रफुल्लित हो गया। मंगलवार को पीडीए के कर्मचारी दोबारा मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को ठीक करते रहे। इस बार मुरली को स्थायी रूप से प्रतिमा से जोड़ दिया गया है। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि दोबारा कोई मुरली गायब न कर सके।


निरंजन डाट पुल के पास लगी श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमा से मुरली गायब होने की जानकारी अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित खबरे से मिली। जिसका संज्ञान लेते हुए पीडीए की ओर से तत्काल नई मुरली मूर्ति में लगवा दी गई। - अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed