फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanchan became the best trainee, ADG honored

कंचन बनीं सर्वोत्तम प्रशिक्षु, एडीजी ने किया सम्मानित

Tue, 17 Dec 2019 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kanchan became the best trainee, ADG honored
Kanchan became the best trainee, ADG honored - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जिले स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में रहकर प्रशिक्षणरत 177 महिला रिक्रूट उत्तीर्ण होकर सोमवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर महिला आरक्षी शामिल हुईं। इस दौरान बांदा में तैनात कंचन पांडेय सर्वोत्तम प्रशिक्षु चुनीं गईं। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी ने परेड की सलामी ली। साथ ही आरक्षियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण एडीजी सुजीत पांडे ने किया। अफसरों ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 181 महिला रिक्रूट जिले स्थित आरटीसी में भेजी गई थीं। जिनमें से आरपीएफ उप निरीक्षक पद पर चयनित होने के कारण दो रिक्रूट चली गईं। जबकि एक महिला रिक्रूट बीमारी के कारण परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकी। उधर एक महिला रिक्रूट अनुत्तीर्ण घोषित की गई। इस दौरान कुल 22 पुरस्कार वितरित किए गए जिसमें अंत: विषय में आठ और वाह्य विषय में 14 पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, सीओ लाइन रत्नेश सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

Kanchan became the best trainee, ADG honored

Kanchan became the best trainee, ADG honored- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed