{"_id":"6afad542592872a86b04cd31","slug":"kamayani-and-manwar-sangam-express-trains-may-halt-at-prayag-station-passengers-to-get-major-relief-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : कामायनी और मनवार संगम का प्रयाग स्टेशन पर हो सकता है ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : कामायनी और मनवार संगम का प्रयाग स्टेशन पर हो सकता है ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Mon, 16 Nov 2026 03:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:34 PM IST
सार
कामायनी एक्सप्रेस और मनवार संगम एक्सप्रेस के प्रयाग स्टेशन पर ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी रेलवे प्रशासन कर रहा है। मंजूरी मिलने से बलिया, अयोध्या, मुंबई और वाराणसी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को रोजमर्रा की परेशानियों से बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कामायनी एक्सप्रेस और मनवार संगम एक्सप्रेस के प्रयाग स्टेशन पर ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी रेलवे प्रशासन कर रहा है। मंजूरी मिलने से बलिया, अयोध्या, मुंबई और वाराणसी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को रोजमर्रा की परेशानियों से बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
प्रयाग स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण यात्रियों में लंबे समय से रोष और असमंजस की स्थिति बनी रहती है। हालात यह है कि मांग पूरी न होने से नाराज यात्री आए दिन चेनपुलिंग (जंजीर खींचकर) करके ट्रेनों को प्रयाग स्टेशन पर रोकने को मजबूर होते हैं, जिससे रेल संचालन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम स्टेशन से चलकर अयोध्या के रास्ते बस्ती तक जाने वाली मनवार संगम एक्सप्रेस के बस्ती स्टेशन तक कुल दस ठहराव हैं। यदि प्रयाग स्टेशन पर इसका स्टॉपेज तय होता है, तो इससे अयोध्या और बस्ती जाने वाले यात्रियों का सफर काफी सुगम हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर, बलिया से चलकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक संचालित होने वाली लोकप्रिय कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव से भदोही, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस बारे में उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि दोनों ही ट्रेनों के ठहराव को लेकर अगर कोई प्रस्ताव आता है तो निश्चित ही उस पर कोई उचित कार्रवाई की जाएगी।
