फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kamalnagar area of Prayagraj also became hotspot, number reached more than 30 in the district

प्रयागराज का कमलानगर इलाका भी बना हॉटस्पॉट, जिले में संख्या 30 से अधिक पहुंची

Tue, 26 May 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kamalnagar area of Prayagraj also became hotspot, number reached more than 30 in the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना का नया मामला सामने आने पर हॉटस्पॉट की सूची में अब शहर कमलानगर इलाका भी शामिल हो गया है। इसके अलावा करछना का अरई गांव, बारा तहसील का चंदैयाबारी गांव भी हॉटस्पॉट हो गया है। इससे शहरी क्षेत्र में 10 इलाके और जिले में 30 से अधिक इलाके हॉटस्पॉट की सूची में शामिल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक किलोमीटर इलाके में संक्त्रस्मण की रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन और आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन


सबसे हैरत वाली बात यह भी है कि रेल कर्मी की पत्नी के संक्त्रस्मण में आने का सोर्स पता नहीं है। महिला का कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। उसके पति का कहना है कि पत्नी की जांच कराने या डॉक्टर को दिखाने के लिए वह सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल जाता था। 20 मई को भी वह रेलवे हॉस्पिटल गया था। पति ने आशंका जताई कि हो सकता हो कि वह हॉस्पिटल में ही किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गई हो। महिला का रेल कर्मी पति सूबेदारगंज में तैनात है।
विज्ञापन


फिलहाल ुमहिला के संक्रमण का सोर्स का पता न चलने से स्वास्थ्य विभाग और रेलवे दोनों में हड़कंप है। पति के मुताबिक आठ महीने से वह कहीं नहीं गया और पत्नी की परेशानी की वजह से सात-आठ दिनों से सूबेदारगंज ऑफिस भी नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कमलानगर से पहले राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, शंकरघाट, लूकगरंज, दरियाबाद, न्यूकैंट, चकिया सराय ममरेज, झूंसी हॉटस्पॉट किए जा चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी इलाकों में सैनिटाजेशन और लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक कमला नगर इलाके में भी कोरोना नियंत्रणकार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed