फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kamaiyani platform suddenly changed at junction

जंक्शन पर अचानक बदल दिया कामायनी का प्लेटफार्म

Fri, 23 Jun 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kamaiyani platform suddenly changed at junction
humsafar train - फोटो : PTI
मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बृहस्पतिवार को अचानक बदल दिया गया। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर सात-आठ पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री सकते में आ गए। सूचना मिलते ही सभी प्लेटफार्म नंबर छह की तरफ भागने लगे। आननफानन में कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर गए और जान जोखिम में डालकर प्लेटफार्म छह पर पहुंचे। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों में खासी नाराजगी रही।
विज्ञापन


बीते कुछ रोज से जंक्शन पर मुुंबई रूट की तमाम ट्रेनें जो प्लेटफार्म नंबर सात, आठ, नौ या दस पर आती हैं, उनके प्लेटफार्म अचानक बदल दिए जा रहे हैं। रविवार 18 जून को जंक्शन पर गाड़ी संख्या 18610 गरीब नवाज का प्लेटफार्म बदल दिया गया था। वहीं अब बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म अचानक बदला गया। गनीमत रही कि आज ट्रेन आने के 15 मिनट पहले रेलवे ने एनांउसमेंट करवा दी। हालांकि, जिस वक्त कामायनी का प्लेटफार्म बदले जाने की उद्घोषणा हुई थी उस वक्त प्लेटफार्म खाली था। एनाउंसमेंट होने के बाद सात नंबर पर एक पैसेंजर ट्रेन आई, जबकि प्लेटफार्म नंबर आठ खाली था। ऐसे में जब आठ नंबर प्लेटफार्म खाली था तो रेलवे ने कामायनी एक्सप्रेस नंबर छह पर क्यों ली इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अचानक प्लेटफार्म बदले जाने में रेलवे के अवैध वेंडरों की भूमिका रहती है। दरअसल प्लेटफार्म नंबर छह पर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों की आवाजाही होती है। अगर प्लेटफार्म नंबर छह खाली नहीं है तो वहां आने वाली ट्रेनें आउटर पर रोक ली जाती हैं। ऐसे में अवैध वेंडर आउटर पर ही खाने पीने की सामग्री बेचकर अपनी कमाई कर लेते हैं। इसके पूर्व सुबह दुर्ग-नवतनवा का भी प्लेटफार्म बदला गया था और उसे भी प्लेटफार्म नंबर छह पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बृहस्पतिवार को गोदान एक्सप्रेस से आठ सपेरे पकड़े। आरोप है कि सपेरे ट्रेन मेें सांपों को दिखाकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे। ट्रेन में गश्त के दौरान आरपीएफ ने आनंद, गुड्डू, अरविंद, जूगनू, आनंद कुमार, मिलन नाथ, आशीष, गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आठों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरपीएफ प्रभारी पीके राणा के मुताबिक बृहस्पतिवार को जंक्शन के सिटी साइड में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed