फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kalindi will come to Prayagraj from today, Yoganagari Rishikesh Express will run from tomorrow

Prayagraj News: आज से प्रयागराज आएगी कालिंदी, कल से चलेगी योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kalindi will come to Prayagraj from today, Yoganagari Rishikesh Express will run from tomorrow
कोहरे की वजह से तीन माह से आंशिक रूप से निरस्त चल रही कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार से प्रयागराज जंक्शन आनी शुरू हो जाएगी। वहीं, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश का संचालन रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा तीन माह से निरस्त चल रहीं कई ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से रेलवे ने एक दिसंबर से ही तीन माह के लिए 26 जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी थीं। कुछ आंशिक रूप से तो कुछ के फेरे भी तीन माह के लिए कम किए गए थे। फिलहाल, इनका संचालन शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज होकर चलने वाली कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस से हुई। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से निरस्त थी। अब शनिवार से यह प्रयागराज तक आएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रविवार तीन मार्च, प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस सोमवार चार मार्च से शुरू हो रही है। प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस भी सोमवार चार मार्च से शुरू हो रही है। इसके अलावा लिच्छवी एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, नई दिल्ली-सोगरिया, सांत्रागाछी-आनंद विहार आदि ट्रेनों के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत 16 जोड़ी अन्य ट्रेनें जिनके फेरे कम किए गए थे, वह अब अपने निर्धारित दिन के हिसाब से चलेंगी। चार मार्च तक सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed