फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kairana dropout government secure voting

कैराना छोड़ने वालों का सुरक्षित मतदान कराए सरकार

Thu, 02 Feb 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kairana dropout government secure voting
मुकदमा - फोटो : demo pic
मुजफ्फरनगर के कैराना से पलायन करने वाले हिंदू परिवारों का विधानसभा चुनाव में सुरक्षित मतदान कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। मांग की गई है कि चुनाव आयोग और सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह कैराना छोड़ने वाले मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान कराने की व्यवस्था करें। उनको उचित सुरक्षा प्रदान की जाए या वह लोग विस्थापित होकर जहां रह रहे हैं, वहीं उनके मतदान की व्यवस्था कराई जाए। अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की संभावना है।
विज्ञापन


अर्जी सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीसी मिश्र ने दाखिल की है। लोकेश ने कैराना से पलायन की घटना की सीबीआई जांच को लेकर जनहित याचिका भी दाखिल की है। इस पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। बृहस्पतिवार दो फरवरी को याचिका पर सुनवाई की तिथि नियत है। इसी याचिका में अर्जी दाखिल कर सुरक्षित मतदान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अर्जी में कहा गया है कि कैराना में अराजक तत्वों से भयभीत होकर पलायन करने वाले परिवारों को भय है कि यदि वह मतदान के लिए जाएंगे तो उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है। उनको एक पार्टी विशेष को मतदान नहीं करने के लिए धमकाया भी जा रहा है। मांग की गई है कि पलायन करने वाले लोगों का सुरक्षित मतदान कराने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed