फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kailash Vijayvargiya said: Even against the BJP, the parties are fighting unitedly in the elections

कैलाश विजयवर्गीय बोले : भाजपा के खिलाफ भी दल एकजुट होकर लड़ रहे हैं चुनाव, हिजाब को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि  राजनीतिक स्वार्थवश कई दल भारत की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं। एक पार्टी के नेता कहते हैं कि हिजाब वाली एक दिन प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अवश्य बैठेगी। इस तरह के बयानों को समझना होगा।

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya said: Even against the BJP, the parties are fighting unitedly in the elections
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को अखिल भातीय विद्यार्थी और भाजयुमों कार्यकर्ताओं संग बैठक में विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए। साथ ही राष्ट्रीय एकता के लिए युवाओं एवं विद्यार्थियों से भाजपा को जीत दिलाने की अपील की।

विज्ञापन




भाजपा नेता ने कहा कि  राजनीतिक स्वार्थवश कई दल भारत की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं। एक पार्टी के नेता कहते हैं कि हिजाब वाली एक दिन प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अवश्य बैठेगी। इस तरह के बयानों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। वहीं विपक्षी कुनबा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने में लगा है। इसके लिए सभी दल एक हो गए हैं।
विज्ञापन




चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे का सहयोग कर रही हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने विद्यार्थियों और युवाओं से विपक्ष की इस राजनीति को समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेशन बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी संकल्प के साथ युवा पूरी ताकत से जुट जाएं। विद्यार्थी परिषद के कार्य प्रमुख कमलनयन ने मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान की जानकारी दी। बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, निभ्रय द्विवेदी, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।

समतामूलक राष्ट्र के लिए संत रविदास के मार्गों पर चलना होगा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधि सामाजिक समरसता प्रयाग विभाग की ओर से एनसीजेडसीसी में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन एवं उनके आदर्शों पर चर्चा हुई। संत रविदास का जीवन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर हुई गोष्ठी में समतामूलक राष्ट्र की परिकल्पना की गई।



राजस्व परिषद के निबंध हरिश्चंद राम ने कहा कि समतामूलक सांस्कृतिक राष्ट्र की स्थापना के लिए युवी पीढ़ी को संत रविदास के बताए मार्गों पर चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि नारदजी दासी पुत्र होकर भी देवर्षि कहलाए।



छुआछुत वैदिक काल में नहीं था। यजुर्वेद में शूद्र ऋषियों का विशेष वर्णन है। गोष्ठी को संतोष त्रिपाठी, डॉ.कार्तिकेय शर्मा, डॉ.राजेश गर्ग आदि ने संबोधित किया। इससे पहले अशोक चौधरी ने गोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। प्रशांत मिश्रा ने गीत गाया। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले लोगाें को सम्मानित भी किया गया। संयोजक रामेश्वर प्रसाद शुक्ल ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed