फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jyotish MahaKumbh Amar Ujala Jyotish Mahakumbh Prayagraj deep secrets of astrology discussed

Jyotish MahaKumbh: प्रयागराज में अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव, मंत्री नंदी ने किया दीप प्रज्वलन

Sat, 25 Jan 2025 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

आज महाकुंभ नगर में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' हो रहा है, जिसमें कई ज्योतिषाचार्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
Jyotish MahaKumbh Amar Ujala Jyotish Mahakumbh Prayagraj deep secrets of astrology discussed
Jyotish MahaKumbh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। प्रयागराज में 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' हो रहा है। अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से हो रहे इस महोत्सव में ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ जुटे हैं। अलग-अलग विषयों पर विचार विमर्श होगा।

विज्ञापन


महोत्सव में ज्योतिष शास्त्र व गूढ़ रहस्यों के साथ-साथ वैदिक ज्योतिष, मंत्रों का महत्व, टैरो कार्ड और आधुनिकता में छिपे ज्योतिष के प्राचीन रहस्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम का सपामन करेंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री करेंगे समापन
समापन सत्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य आतिथ्य में होगा। मौर्य अपने मुख्य संबोधन के बाद इस ज्योतिष महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
शुरुआती सत्र में जीडी वशिष्ठ 'लाल किताब के रहस्यमयी संसार' विषय पर चर्चा करेंगे। साथ ही लीजा गुप्ता, डॉ. खुशी और नीता भेदा 'टैरो कार्ड की दुनिया पर चर्चा करेंगी। शुभेष शर्मन इतिहास में छिपे ज्योतिष के राज' विषय पर अपनी बात रखेंगे। जाने माने ज्योतिषाचार्य अनिल वत्स 'वैदिक ज्योतिष के रहस्यः जीवन को दिशा देने वाले अद्भुत मंत्र' विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। ज्योतिष से जुड़ी काल गणनाओं के साथ- साथ मंत्र कितने महत्वपूर्ण हैं, इस विषय पर भी एक ज्ञानवर्धक सत्र होगा। इसमें सद्गुरु मां उषा और ज्योतिषाचार्य संतोष 'संतोषी' अपनी बात रखेंगे। 'स्त्री शक्ति और ज्योतिष विषय पर डॉ. पूजा शर्मा और वास्तु विशेषज्ञ मान्या के बीच चर्चा होगी।

क्या ज्योतिष सचमुच विज्ञान है?
यह प्रश्न अक्सर पूछा जाता है और इस पर विशेषज्ञों के अलग-अलग मत भी हैं। इन्हों विचारों को जानने का प्रयास 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' में होगा। इस वियय पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, कविता चैतन्य, अमित शर्मा, डीपी शास्त्री, डॉ. जीतू सिंह, डॉ. पारुल चौधरी जैसे विशेषज्ञ विमर्श करेंगे।

 

नए जमाने का ज्योतिष
ज्योतिष विद्या प्राचीन है, लेकिन आधुनिकता के साथ कैसे इसका उपयोग किया जा सकता है और इसे जीवन में कैसे उतारा जा सकता है, इस विषय पर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर अजय लूथरा और आचार्य आनंद के बीच चर्चा होगी। साथ ही दामोदर बंसल, नीलम शर्मा, सुमन कोहली, चेतना कालरा, बृजेंद्र मिश्रा, स्वामी नीरज जी महाराज, अनूप कुमार जायसवाल, गुरु गौरव आर्य जैसे विशेषज्ञ "भविष्य का ज्योतिष और ज्योतिष का भविष्य" पर अपने विचार रखेंगे।

 

श्रोता अपने प्रश्न भी पूछ सकेंगे
माहोत्सव में हिस्सा लेने वाले सभी विशेषज्ञ ज्योतिष विषय से जुड़े उनके शोध और ज्योतिष विज्ञान के गृह रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान प्रश्न-उत्तर का सत्र भी होगा। इसमें श्रोता अलग-अलग विधयों पर ज्योतिषाचार्यों से अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

जीवांजलि और माय ज्योतिष
धर्म अध्यात्म और ज्योतिष संबंधी सामग्री के लिए अमर उजाला के दो उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष डिजिटल रूप से मौजूद हैं। जीवांजलि पर जहां धर्म, अध्यात्म और वेद-पुराणों से जुड़ी पठनीय सामग्री और वीडियो मिलते हैं, वहीं माय ज्योतिष के माध्यम से जाने-माने ज्योतिषियों से ज्योतिषीय परामर्श हासिल किया जा सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आचार्य अनिल वत्स कहते हैं कि यह अद्भुत सम्मेलन हो रहा है। हस्तरेखा, लाल किताब, सामुद्रिक शास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञ इस महोत्सव में जुट रहे हैं। अगर आपके पास प्रश्न है, तो ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव में उत्तर भी मिलेंगे। इसमें कुंभ पर्व की वैज्ञानिकता, ज्योतिष के प्रभाव पर बात होगी।
 

ज्योतिषाचार्य संतोष उपाध्याय 'संतोषी' ने कहा कि अमर उजाला, जीवांजलि और माय ज्योतिष को टीम ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। वहां बहुत सारे विषयों पर विमर्श होगा। आइए, हम सबसे मिलिए और ज्योति की गंगा में गोते लगाइए।

वास्तु विशेषज्ञ मान्या कहती हैं कि ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव में ज्योतिष शास्त्र के रहस्यों के बारे में जानने को मिलेगा। जीवन के हर पहलू को समझने का यह अनोखा अवसर होगा। आइए और इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा बनिए।
 

डॉ. पारूल चौधरी ने कहा कि 144 साल बाद हो रहे महाकुंभ के अवसर पर ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव होना एक अलग अनुभव देगा। आप भी आइए और दिल से इस महोत्सव का स्वागत कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed