{"_id":"5ff87e868ebc3e30a16e796b","slug":"justice-sanjay-yadav-sworn-in-as-allahabad-high-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति संजय यादव ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति संजय यादव ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की
Fri, 08 Jan 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति संजय यादव ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव के शपथ लेने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 95 हो गई है। हाईकोर्ट में कुल 160 जजों के पद स्वीकृत हैं।
26 जून 1959 को जन्मे संजय यादव जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू व सांविधानिक मामलों के नामचीन अधिवक्ता रहे। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे । दो मार्च 2007 को जबलपुर हाईकोर्ट में अपर न्यायाधीश और 15 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने। वह छह अक्तूबर से दो नवंबर 2019 तक और 30 सितंबर 2020 से यहां स्थानांतरित होने तक जबलपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।