फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Ramesh Bajaj and Justice Denadi Ramesh took oath of Allahabad High Court

हाईकोर्ट : न्यायमूर्ति मनोज बजाज और न्यायमूर्ति डोनादि रमेश ने ली शपथ, ग्रहण किया कार्यभार

Mon, 24 Jul 2023 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 06:17 PM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज बजाज और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डोनादि रमेश को मुख्य न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर ने सोमवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Justice Ramesh Bajaj and Justice Denadi Ramesh took oath of Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज बजाज और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डोनादि रमेश को मुख्य न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर ने सोमवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों न्यायमूर्तियों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित न्यायमूर्ति मनोज बजाज का जन्म 1966 में करनाल में हुआ था।

विज्ञापन


1992 में में विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होनें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। 2009 में पंजाब सरकार ने इन्हे अपना अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया था। 2018 में इन्होनें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में शपथ ग्रहण की उसके बाद नियमित न्यायमूर्ति के रूप में कार्य कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट कोलिजियम की सिफारिश पर इनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए हो गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरण पर आये न्यायमूर्ति डोनादि रमेश का जन्म आंध्र प्रदेश के जिला चित्तौर के कामापल्ली गांव में 1965 में हुआ था। इनके पिता डीवी नरायणा नायडू पंचायत राज विभाग में रिटार्यड इंजीनियर थे। 1990 में विधि स्नातक उर्तीण करने के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में विधि व्यवसाय की शुरूआत की। वर्ष 2000 से 2004 तक ये आंध्र प्रदेश सरकार के वकील भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में महाधिवक्ता कार्यालय के स्पेशल काउंसिल नियुक्त हुए। वर्ष 2020 में इन्होनें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली। सोमवार को दोनों न्यायमूर्तियों ने शपथ ग्रहण करने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यभार संभाल लिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मार्बल हाल स्थित मुख्य न्यायधीश के न्यायकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार, बेंच के सदस्य और नवागत न्यायमूर्तियों के परिजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed