न्यायमूर्ति पंकज मित्तल बोले : बुजुर्गों के अनुभव को समाज तक पहुंचाना सभी का दायित्व
प्रयागराज सीनियर सिटीजन काउंसिल का तीसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में मनाया गया। मुख्य अतिथि व उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव, बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना सभी का दायित्व है और परिषद इसका एक सशक्त माध्यम है।
विस्तार
प्रयागराज सीनियर सिटीजन काउंसिल का तीसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में मनाया गया। मुख्य अतिथि व उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव, बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाना सभी का दायित्व है और परिषद इसका एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के सात वरिष्ठतम नागरिकों को सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. जीएल गुप्ता, प्रो. आईसी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, कर्नल सीएस मेहता, मंजू शर्मा, आशा अस्थाना, श्याम सुंदर सर्राफ शामिल हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का योगदान अहम है। ऐसे में समाज का भी दायित्व है कि सभी बुजुर्गाें की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। परिषद सचिव नरेश राय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। कलाकारों ने जहां भजनों की प्रस्तुति से मनमोहा, वहीं नाटक के मंचन से भी छाप छोड़ी।
चित्रा अग्रवाल, अरुण भार्गव, पुष्पा रस्तोगी, प्रीति गुप्ता ने कृष्ण भजन और लननी गोयल ने लघु नाटक का मंचन किया। वहीं शिव शंकर मिश्रा ने भी नाटक की प्रस्तुति दी। इसके अलावा महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की छात्रों ने रंगारंग नृत्य पेश किया। समारोह में परिषद की सदस्य सूची पत्रिका का भी मुख्य अतिथि ने विमोचन किया। संचालन शरद मिश्रा और न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर बीके मित्तल, रविंद्र गुप्ता, सुनील धवन, दिनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
