फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Just Jhajjam in the western neighborhoods

सिर्फ पश्चिमी के मोहल्लों में झमाझम

Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Just Jhajjam in the western neighborhoods
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर पश्चिमी के तमाम मोहल्लों में शनिवार शाम को करीब सवा घंटे जमकर बरसात हुई जबकि, अल्लापुर, मम्फोर्डगंज, पूरा पड़ाइन, दारागंज जैसे शहर उत्तरी के तमाम मोहल्लों में काफी कम बारिश हुई। जार्जटाउन, टैगोर टाउन आदि इलाकों में भी मामूली बारिश हुई। पश्चिमी इलाके में खुसरोबाग, लूकरगंज, कालिंदीपुरम, झलवा, मुंडेरा के कई मोहल्लों में पानी भर गया। लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज, हिम्मतगंज, चकिया, ट्रिपल आईटी रोड, झलवा चौराहा, साठ फीट रोड आदि इलाकों में जोरदार बारिश होने से घुटने भर पानी भर गया। इससे आने-जाने वाले काफी परेशान रहे। पार्षद अखिलेश सिंह के मुताबिक कौशांबी रोड एवं झलवा चौराहे पर देर शाम तक सड़क पर पानी भरा रहा, जिसके चलते यहां ट्रैफिक जाम रहा। यही हाल लीडर रोड से हिम्मतगंज की ओर जाने वाली सड़क पर भी रहा। यहां भी करीब घुटने तक पानी भरा रहा, यहां दोपहिया वाहनों पर पानी भर जाने से लोगों को अपनी गाड़ी घसीटकर निकाली पड़ी। सिविल लाइंस में डाक घर चौराहे के पास भी जलभराव हो गया। मीरापुर, कल्याणी देवी आदि इलाकों में भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन


शहर की कई सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने से सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालकों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। लूकरगंज में मछली तिराहे के पास, बड़ी स्टेशन के सामने लीडर रोड, झलवा में कौशांबी रोड से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों ने जैसे-तैसे रास्ता पार किया। गाड़ियों के साइलेंसर के भीतर पानी भर जाने से कई के वाहन बीच में ही बंद हो गए।
विज्ञापन


बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के सामने लीडर रोड पर नदी सरीखा दृश्य उत्पन्न हो गया। मिन्हाजपुर, शाहगंज, पत्थर गली आदि इलाकों का पानी आकर लीडर रोड पर भर गया। नाला चोक होने से यहां करीब घुटने भर पानी भर गया जिससे यहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। काफी देर तक सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों में यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर भरे पानी में वाहन रेंगते हुए मुश्किल से आगे बढ़ रहे थे। बड़ी स्टेशन के सामने, अग्रसेन तिराहा, खुल्दाबाद चौराहा, अतरसुईया रोड आदि पर वाहनों की कतार लगी रही। यही हाल सोहबतियाबाग, बैरहना आदि इलाकों में भी रहा। सप्लाई डिपो के आसपास भी वाहन जाम में फंसे रहे। बारिश के बाद लोगों को सवारी गाड़ियां भी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते सड़क पर भरे पानी से होकर उनको निकलना पड़ा।

मेडिकल चौराहे के आसपास नाला चोक होने से सीवर का पानी सड़क पर होकर बह रहा था। शहर में कई जगहों पर सीवर लाइन भी ओवर फ्लो हो गई, जिससे सीवर का पानी सड़क पर पूरे समय बहता रहा। पानी की टंकी के पास रास्ता बंद हो जाने के बाद लूकरगंज की तरफ जिस रास्ते को रूट डायवर्जन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां बारिश के दौरान घुटने भर पानी भर गया। पूरी सड़क पर पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई। तमाम वाहन सड़क पर भरे पानी में फंसकर बंद हो गए। इनको धक्के मारकर किसी तरह बाहर निकाला गया। घुटने भर भरे पानी में कई दोपहिया वाहन बीच में ही बंद हो गए। वाहन चालकों को पानी में उतरकर वाहन खींचने पड़े।
लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने की सड़क से लेकर मछली बाजार तिराहे तक यही स्थिति रही। यहां लगे भीषण जाम में लोग कई घंटे तक परेशान रहे। गौरतलब है इस रास्ते को रूट डायवर्जन के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की योजना काफी समय पहले तय हो गई थी लेकिन, इसके बावजूद इस पूरे रूट की मरम्मत कार्यदायी महकमे की ओर से नहीं कराई गई। इस पूरे रूट पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इनमें बारिश के दौरान पानी भर गया। शाम को आफिस की छुट्टी के बाद सैकड़ों लोग यहां लगे जाम में फंसकर घंटों परेशान रहे।


कई दिन से लगातार हो रही तगड़ी धूप एवं आसमान में बादल छाये होने से मौसम में काफी उमस पैदा हो गई थी। पंखे और कूलर भी उमस से लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद भी राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश के क्रम के जारी रहने की उम्मीद है। बुधवार को बारिश की निश्चित संभावना जताई जा रही है हालांकि इससे उमस में फौरी तौर पर ही निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed