{"_id":"6836258e72b9bdbf720bead2","slug":"junior-engineer-suspended-for-negligence-in-work-allahabad-news-c-3-ald1022-633238-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार्य में शिथिलता बरतने पर अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार्य में शिथिलता बरतने पर अवर अभियंता निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली द्वितीय उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता इमरान को कार्य में शिथिलता बरतने के कारण अधीक्षण अभियंता प्रथम भरत सिंह ने निलंबित कर दिया। उन पर हाट स्पाॅट वाले मोहल्ले में अभियान व उपकेंद्र क्षेत्र में छह ट्रांसफाॅर्मर जलने में शिथिलता बरतने का आरोप है।
करेली द्वितीय उपकेंद्र क्षेत्र में लाइनलाॅस अधिक होने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। जिस वजह से छह ट्रांसफाॅर्मर जल गए। साथ ही यहां सबसे अधिक लाइनलाॅस होने के कारण कई फीडर हाॅटस्पाट चिह्नित किए गए हैं। इसे लेकर अवर अभियंता इमरान से निरंतर चेकिंग करने को कहा गया था।
विज्ञापन
लेकिन, कोई भी जांच अभियान नहीं चलाया गया। उच्चाधिकारियों ने प्रवर्तन दल के साथ चेकिंग की तो क्षेत्र में लाइनलाॅस कम हुआ। इसे लेकर उच्चाधिकारी अवर अभियंता इमरान को चेतावनी देते रहे, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई खास सुधार नहीं हुआ। वहीं, अधीक्षण अभियंता भरत सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही बरतने पर इमरान को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन