{"_id":"6057918d9cc7185cce0e4671","slug":"junior-engineer-paper-i-exam-from-today-one-lakh-29-thousand-candidates-under-sscmmedia-regionregistered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर पेपर-1 की परीक्षा आज से, एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत एक लाख 29 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर पेपर-1 की परीक्षा आज से, एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत एक लाख 29 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत
Mon, 22 Mar 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
uppsc
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई)-2020 पेपर-1 की परीक्षा 22, 23 एवं 24 मार्च को सुबह 10 से 12 और अपराह्न दो से चार बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 22 को मैकेनिकल, 23 को सिविल और 24 मार्च को इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र, प्रयागराज के तहत यह परीक्षा यूपी और बिहार के 17 जिलों के 89 केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें एक लाख 29 हजार 61 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। देर से आने पर परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटो आईडी की मूल कॉपी भी साथ रखनी होगी। अगर मूल फोटो आईडी पर जन्मतिथि अंकित नहीं हो तो जन्मतिथि से संबंधित आईडी की मूल प्रति भी अपने साथ रखनी होगी।
जिन 17 जिलों में परीक्षा होनी हैं, उनमें पटना के पटना के 11 केंद्रों में सर्वाधिक 22283 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि सबसे कम, 445 परीक्षार्थी मुजफ्फरनगर के एक केंद्र में परीक्षा देंगे। प्रयागराज के नौ केंद्रों में 11705 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इदसके अलावा आगरा के आठ केंद्रों में 9876, अलीगढ़ के एक केंद्र में 2705, बरेली के दो केंद्रों में 4145, भागलपुर के एक केंद्र में 2248, दरभंगा के एक केंद्र में 1293, गोरखपुर के आठ केंद्रों में 10364, झांसी के तीन केंद्रों में 3137, कानपुर के नौ केंद्रों में 14487, लखनऊ के 18 केंद्रों में 19597, मेरठ के दो केंद्रों में 5676, मुरादाबाद के एक केंद्र में 2489, मुजफ्फरपुर के दो केंद्रों में 3118, पूर्णेया के एक केंद्र में 1333 और वाराणसी के 11 केंद्रों में 14160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।