फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junction cheap water and start WiFi

जंक्शन पर सस्ते पानी और वाईफाई की सुविधा शुरू

Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर वाई फाई की सुविधा अधिकारिक रूप से सोमवार से शुरू हुई। इसी के साथ वाईफाई से लैस होने वाला यह देश का 30वां स्टेशन हो गया। बीते कई दिनों से इसका ट्रायल लिया जा रहा था। अभी यह सुविधा यात्रियों को नि:शुल्क दी जा रही है। इसके अलावा जंक्शन पर आटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को शुद्ध एवं सस्ता पेयजल उपलब्ध कराने की सेवा भी शुरू हो गई। इन दोनों सेवाओं का उद्घाटन सांसद केशव प्रसाद मौर्य और श्यामाचरण गुप्ता ने किया। दोनों सांसदों ने जंक्शन पर इंटीग्रेेटेड सिक्योरिटी सिस्टम की भी शुरूआत की। 
विज्ञापन

गूगल और रेलटेल की मदद से पहले चरण में देश के सौ स्टेशनों को वाईफाई से लैस किया जाना है। इसमें उत्तर प्रदेश के 14 स्टेशन शामिल हैं। लखनऊ, आगरा, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, मुगलसराय स्टेशन पर यह सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है। अब इसमें इलाहाबाद भी शामिल हो गया है। यूं तो इलाहाबाद में वाईफाई का उपयोग पिछले कई दिनों से यात्री कर रहे थे, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी शुरूआत सोमवार को हुई। जंक्शन पर इसकी स्थापना के लिए कुल 67 एसेस प्वाइंट, 37 एसेस स्विच और 06 फाइबर स्विच लगाए गए हैं। इलाहाबाद के बाद इस सेवा की शुरूआत कानपुर, मथुरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद आदि स्टेशनों में भी होनी है। वहीं दूसरी ओर जंक्शन पर डीआरएम एसके पंकज, एडीआरएम एसके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, सीपीआरओ बिजय कुमार आदि की मौजूदगी में आटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन की भी शुरूआत हुई। अभी यहां एक मशीन चालू हुई है। यहां इस तरह  की कुल सात मशीनें लगाई जानी हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, सुबोध सिंह, सुशील मिश्र, शशांक त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, डा. कमला सिंह, अमर वैश्य मुन्ना भइया, अनिल केसरवानी झल्लर, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पानी का ये रखा गया है रेट
मात्रा    बिना पात्र के    वाटर प्वाइंट पात्र
300 एमएल    01 रुपये    02 रुपये
500 एमएल    03 रुपये    05 रुपये
01 लीटर    05 रुपये    08 रुपये
02 लीटर    08 रुपये    12 रुपये
05 लीटर    20 रुपये    25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed