फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Juna Peethadishwar worshiped 108 feet Trishul, Chanakya drama will play today

कुंभ 2019: जूना पीठाधीश्वर ने किया 108 फीट त्रिशूल का पूजन, चाणक्य का आज होगा मंचन

Sat, 12 Jan 2019 12:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Juna Peethadishwar worshiped 108 feet Trishul, Chanakya drama will play today

पंचदशनाम जूना अखाड़े में स्थापित होने वाले 108 फीट के त्रिशूल के प्रथम तल का जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इससे पहले सिद्ध बाबा मौज गिरि स्थान जूना अखाड़ा घाट पहुंच कर उन्होंने अखाड़े के संतों के साथ नाव में बैठकर यमुना के मध्य जाकर यमुना का भी पूजन किया। बाद में उन्होंने कैंप भी देखा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रीमहंत हरि गिरि, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक जूना अखाड़ा, सभापति श्रीमहंत उमा शंकर भारती, अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत नारायण गिरि, अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत परशुराम गिरि, थानापति विष्णु गिरि, थानापति इच्छा गिरि, थानापति नीलकंठ गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चाणक्य का मंचन आज
सेक्टर चौदह में अन्नपूर्णा मार्ग झूंसी स्थित जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में 12 जनवरी को शाम 7.30 बजे नाटक चाणक्य का मंचन किया जाएगा। इसे रंगमंच के जानेमाने कलाकार पद्मश्री मनोज जोशी प्रस्तुत करेंगे। बता दें, मनोज जोशी टीवी सीरियल चाणक्य की प्रस्तुति के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed