फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Juna Akhara entered in Prayagraj, Akhara Parishad President welcome him

जूना अखाड़े का हुआ नगर प्रवेश, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत

Wed, 28 Nov 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 28 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
Juna Akhara entered in Prayagraj, Akhara Parishad President welcome him
जूना अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेला 2019 के लिए श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा का झूंसी रामपुर से नगर प्रवेश जुलूस प्रारंभ हुआ। सुबह श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पर जूना अखाड़ा के देवता का पूजन हुआ। उसके बाद नगर प्रवेश में शामिल होने आए संतों को दही खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज के साथ ही निर्मोही अनी अखाड़ा के श्री महंत राजेंद्र दास, महाराज निर्वाणी अनी के श्री महंत धर्मदास जी, महाराज दिगंबर आणि के श्री महंत शिव शंकर दास के साथ ही नया उदासीन अखाड़ा के पदाधिकारियों सहित 13 अखाड़ों के प्रमुखों ने आकर जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज  के साथ ही रमता पंच के श्री महंतो के साथ ही अखाड़ा के पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


सुबह 11:00 बजे रामपुर से प्रारंभ हुआ नगर प्रवेश जुलूस शाम 5:00 बजे श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सिद्ध बाबा मौज गिरी आश्रम परिसर पहुंचा जहां देवता का पूजन कर अखाड़े के निशान और ध्वज स्थापित किए गए। जुलूस में महामंडलेश्वर के साथ ही अखाड़े के प्रमुख श्री महंत रथ पर सवार थे। वहीं जुलूस के आगे-आगे हाथी, घोड़े और ऊंट शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत सोहन गिरी जी महाराज, भागवत पुरी जी महाराज, श्रीमहन्त उमा शंकर भारती, महाराज श्री महंत पृथ्वी गिरी जी, महाराज श्री महंत जगतगुरु पंचानंद गिरी जी, श्री महंत प्रेम गिरी जी महाराज, कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज, श्री महंत अभय पुरी महाराज, श्री महंत बलराज गिरी जी महाराज, श्री महंत आनंद गिरि जी महाराज, श्रीमहन्त गोल्डन पुरी, महंत नारायण गिरी जी महाराज, श्री महंत परशुराम गिरी जी महाराज, श्री महंत मोहन भारती महाराज, श्रीमहन्त कमल पुरी महाराज सहित अखाड़े के अन्य संत मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed