फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jume student at the presentation of the artist in Ifrvesens

इफरवेसेंस में अमेरिकी कलाकार की प्रस्तुति पर झूमे छात्र

Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jume student at the presentation of the artist in Ifrvesens
allahabad
इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में चार दिनी सांस्कृतिक और तकनीकी महोत्सव इफरवेसेंस का आगाज शुक्र्रवार को रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ। पहले दिन अमेरिकी कलाकार जैरेमी एंडर की ड्रम प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। समारोह में आईआईटी पटना, आईटी बीएचयू समेत अन्य संस्थानों के 200 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेजर हंट, स्टेगोलिका, चाइना टाउन आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का काफी उत्साह दिखा। उद्घटान करते हुए निदेशक प्रोफेसर जीसी नंदी ने कार्र्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से पेशेवर के रूप में खुद को स्थापित करने की अपील की। समारोह में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या में साइकेडिलिया, ला-फ्रेज, इन्नोवेशन, इडीएम नाइट आदि कार्यक्रम होंगे। कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन


पुराछात्र सम्मेलन 20 दिसंबर को
ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रोफेसर जीसी नंदी ने इफरवेसेंस में पुराछात्र सम्मेलन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन नियमित तौर पर आयोजित होगा। 20 दिसंबर को इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी खेती और किसानों की सूरत
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में शुक्रवार को शुरू कार्यशाला में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे शोध तथा इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ.उपेंद्र नाथ द्विवेदी ने बायोमास सुधार की नई तकनीकी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आनुवांशिक हेरफेसर के माध्यम से पौधों में लिग्निन का स्तर कम करके आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से इससे होने वाले लाभ केबारे में बताया। समन्वयक डॉ.विनोद पांडेय, संयोजक डॉ.अंजना पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed