फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   judicial work will be done in four courts from monday

सोमवार से चार अदालतों में होगा न्यायिक कार्य

Sat, 09 May 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
judicial work will be done in four courts from monday
जिला न्यायालय में सोमवार से चार कोर्ट में न्यायिक कार्य होगा। शुक्रवार को जिला न्यायालय में जिला जज सहित तीन अदालतों में जमानत प्रार्थनापत्रों के निस्तारण का कार्य हुआ है। सोमवार से इनकी संख्या चार करने का निर्णय लिया गया है। जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने 11, 12 और 13 मई को जिन अदालतों में सुनवाई की जानी है, उसके पीठासीन अधिकारियों को नामांकित कर दिया है। 11 मई को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आलोक कुमार शुक्ल और विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट वीरभद्र जमानत प्रार्थनापत्रों का निस्तारण करेंगे। इसी तरह 12 मई को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार शुक्र और विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट मृदुल कुमार मिश्र मामलों की सुनवाई करेंगे। 13 मई को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी इंद्र देव दुबे और अपर जिला जज सुनील कुमार सत्र न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक करेंगे। 11, 12 और 13 मई को सीजेएम नीरज कुशवाहा दोपहर 2:00 बजे से, एसीएम प्रथम मयंक त्रिपाठी दोपहर 3:00 बजे से जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed