फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Judge of Allahabad High Court, Vikram Nath will be the Chief Justice of Gujarat High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज विक्रम नाथ होंगे गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Sun, 08 Sep 2019 07:36 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Judge of Allahabad High Court, Vikram Nath will be the Chief Justice of Gujarat High Court
इलाहाबाद उच्च न्यायालय - फोटो : PTI
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज विक्रम नाथ अब गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इस बाबत केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस नाथ ने 1986 में कानून की डिग्री प्राप्त की, और 1987 में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की थी।
विज्ञापन


उन्हें 2004 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जबकि 2006 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि कॉलेजियम ने 22 अगस्त को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। 

कॉलेजियम ने प्रस्ताव दिया था कि न्यायमूर्ति नाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। हालांकि, जैसा कि 22 अगस्त को कॉलेजियम के प्रस्ताव में सामने आया था, केंद्र ने फाइल वापस कर दी थी और कॉलेजियम से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। 

कॉलेजियम ने तब प्रस्ताव दिया था कि न्यायमूर्ति नाथ को गुजरात उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed