फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Journey from Prayagraj to Nainital to become easier; preparations underway to run a train to Kathgodam.

Prayagraj : प्रयागराज से नैनीताल का सफर होगा आसान, काठगोदाम के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी

Mon, 27 Jul 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2026 04:51 PM IST
सार

प्रयागराज से नैनीताल के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Journey from Prayagraj to Nainital to become easier; preparations underway to run a train to Kathgodam.
रेलगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से नैनीताल के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार, यह नई ट्रेन प्रयागराज से चलकर कासगंज, बदायूं, बरेली के रास्ते काठगोदाम तक का सफर तय करेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से संगम नगरी के यात्रियों को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल स्थित पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पिछले माह एनसीआर के महाप्रबंधक के साथ हुई क्षेत्र के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक के बाद रेलवे प्रशासन ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए औपचारिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को बरेली, रामपुर या मुरादाबाद से सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है या फिर ट्रेन बदलकर वहां से काठगोदाम की यात्रा तय करनी होती है। इस नई रेल सेवा के संचालन से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का समय बचेगा, बल्कि प्रयागराज से बरेली और कासगंज की ओर जाने वाले अन्य यात्रियों को भी एक अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को मैंने भेजा है। अफसरों ने आश्वस्त किया है कि यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। - प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed