फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Joseph will remain secretary, Pastor Sanjay becomes Vice President

जोसेफ बने रहेंगे सचिव, पादरी संजय बने उपाध्यक्ष

Fri, 19 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Joseph will remain secretary, Pastor Sanjay becomes Vice President
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) की लखनऊ डायोसिस की बृहस्पतिवार को डायोसिसन काउंसिल में सर्वसम्मति से सेंट जान्स चर्च गोरखपुर के पादरी संजय विन्सेंट को डायोसिस का उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं डायोसिस के वर्तमान सचिव पादरी राजेश जोसेेफ का कार्यकाल अगले डायोसिसन काउंसिल तक के लिए बढ़ाते हुए उन्हें उक्त पद पर बने रहने दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले बिशप डॉ.पीटर बलदेव ने डायोसिस की उपलब्धियों और वर्तमान स्थिति का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं डायोसिस सचिव पादरी राजेश जोसेफ ने भी अपने संबोधन में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तीन वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


तीन वर्ष के अंतराल पर बिशप जान्सन स्कूल में शुरू हुई काउंसिल का संचालन डायोसिस एजुकेशन बोर्ड के सचिव विनोद बी लाल और स्वागत पादरी आशीष खंडेलवाल ने किया। आरंभ में पादरी प्रवीण मैसी, डिकोस्टा, नवीन हैरिसन, जान स्टीफेन ने प्रभु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में शांति ने भी शांति ने भी सभी के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरुण पाल, विनीता यीसूबियस सहित 44 जिलों के पादरी और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायोसिसन काउंसिल के समापन पर शुक्रवार को डायोसिस के कोषाध्यक्ष सहित कई कमेटियों के ब्यौरे प्रस्तुत किए जाएंगे। बाद में डायोसिसन की विभिन्न कमेटियां गठित की जाएंगी। इसी के साथ अगले तीन वर्षों के लिए काउंसिल की नीतियां भी तय होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed