{"_id":"591e03704f1c1b8b51f25047","slug":"joseph-will-remain-secretary-pastor-sanjay-becomes-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोसेफ बने रहेंगे सचिव, पादरी संजय बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोसेफ बने रहेंगे सचिव, पादरी संजय बने उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) की लखनऊ डायोसिस की बृहस्पतिवार को डायोसिसन काउंसिल में सर्वसम्मति से सेंट जान्स चर्च गोरखपुर के पादरी संजय विन्सेंट को डायोसिस का उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं डायोसिस के वर्तमान सचिव पादरी राजेश जोसेेफ का कार्यकाल अगले डायोसिसन काउंसिल तक के लिए बढ़ाते हुए उन्हें उक्त पद पर बने रहने दिया गया।
इससे पहले बिशप डॉ.पीटर बलदेव ने डायोसिस की उपलब्धियों और वर्तमान स्थिति का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं डायोसिस सचिव पादरी राजेश जोसेफ ने भी अपने संबोधन में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तीन वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
तीन वर्ष के अंतराल पर बिशप जान्सन स्कूल में शुरू हुई काउंसिल का संचालन डायोसिस एजुकेशन बोर्ड के सचिव विनोद बी लाल और स्वागत पादरी आशीष खंडेलवाल ने किया। आरंभ में पादरी प्रवीण मैसी, डिकोस्टा, नवीन हैरिसन, जान स्टीफेन ने प्रभु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में शांति ने भी शांति ने भी सभी के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरुण पाल, विनीता यीसूबियस सहित 44 जिलों के पादरी और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
डायोसिसन काउंसिल के समापन पर शुक्रवार को डायोसिस के कोषाध्यक्ष सहित कई कमेटियों के ब्यौरे प्रस्तुत किए जाएंगे। बाद में डायोसिसन की विभिन्न कमेटियां गठित की जाएंगी। इसी के साथ अगले तीन वर्षों के लिए काउंसिल की नीतियां भी तय होंगी।