{"_id":"60f709fc8ebc3e6d904a114d","slug":"job-preparation-for-the-appointment-of-gic-principal-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job: जीआईसी प्रिंसिपल की नियुक्ति की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job: जीआईसी प्रिंसिपल की नियुक्ति की तैयारी शुरू
Tue, 20 Jul 2021 11:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:08 PM IST
सार
- अभ्यर्थी संशोधित रिजल्ट जारी होने का कर रहे इंतजार
- विशेष सचिव ने निदेशक से मांगी रिक्त पदों की सूची
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीएस-2018 के तहत जीआईसी प्रधानाचार्य के पदों पर शासन ने नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है और दूसरी ओर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संशोधित रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विशेष सचिव जय शंकर दुबे ने चयनित अभ्यर्थियों की मांग पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को पत्र भेजकर प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने पीसीएस-2018 के तहत प्रधानाचार्य के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति के मांगपत्र के आधार पर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक को पत्र भेजकर कहा है कि महत्वाकांक्षी जनपद, आकांक्षात्मक विकास खंडों के राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य के रिक्त, कार्यरत, प्रभारी प्रधानाचार्य एवं छात्र संख्या की सूचना उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं जनपद मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य के रिक्त, कार्यरत, प्रभारी प्रधानाचार्य एवं छात्र संख्या की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय, लखनऊ/प्रयागराज एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज एवं इसके क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रधानाचार्य के समकक्ष स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष सचिव ने पत्र में कहा कि इन बिंदुओं पर सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीसीएस-2018 के आधार पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर चयनित एवं संस्तुत अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उधर, अभ्यर्थी इस इंतजार में हैं कि सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एसएलपी खारिज होने के बाद आयोग जल्द ही प्रधानाचार्य पद का संशोधित रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन