{"_id":"5801431d4f1c1b6e522923ec","slug":"jk-had-e-technology-center-of-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के जेके को मिला ई-टेक्नोलाजी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के जेके को मिला ई-टेक्नोलाजी सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट में आख्रिरकार ई-टेकभनोलॉजी सेंटर खुल गया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के पुराछात्र केशरीनाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को लैब का उद्घाटन किया। आधुनिकतम सुविधाओं वाले इस सेंटर में 120 कम्प्यूटर हैं। इससे रिसर्च, ऑनलाइन क्लासेज आदि में मदद मिलेगी। प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियां कैंपस इंटरव्यू तथा अन्य प्रक्रिया भी इसमें पूरी हो सकेंगी।
सेंटर के निर्माण का फैसला वर्षों पहले लिया गया था लेकिन इसकी फाइल दबी रह गई। सेंटर के लिए निर्धारित स्थान भी स्टोर रूम बन गया था। हालांकि लंबे इंतजार के बाद अब सेंटर बनकर तैयार हो गया है। मुख्य अतिथि केशरीनाथ ने उम्मीद जताई कि जिस मकसद से सेंटर का निर्माण किया गया है वह पूरा होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय उस स्थिति को एक फिर प्राप्त करेगा। इंस्टीट्यूट के पुराछात्र तथा मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि सेंटर के विकास में वह हर संभव मदद करेंगे। इससे पहले कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सेंटर की खुबियों के बारे में बताया। इस मौके पर डीन प्रोफेसर आरआर तिवारी, हेड प्रोफेसर सीके द्विवेदी, रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
000
दिव्यांग छात्रों को मिला कृत्रिम अंग
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड स्टुडेंट्स में व्हाइट केन सेफ्टी डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कुलपति दिव्यांग विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग बांटे गए। विद्यार्थियों को ट्राईसाइकिल, कैलिपर, स्टिक, बैसाखली, लो विजन चश्मा, व्हीलचेयर आदि वितरित किए गए। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू दिव्यांग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर आरकेपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार, सीएमपी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ.पंकज, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।