Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jila Panchayat President: Pratapgarh and Kaushambi posts reserved for women, Prayagraj unreserved

जिला पंचायत अध्यक्ष : प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के पद महिलाओं के लिए आरक्षित, प्रयागराज अनारक्षित

Fri, 12 Feb 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Feb 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat President: Pratapgarh and Kaushambi posts reserved for women, Prayagraj unreserved
prayagraj news : पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj
शासन ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का आरक्षण व आवंटन जारी कर दिया। प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए तो कौशाम्बी की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं प्रयागराज की सीट अनारक्षित रखी गई है। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के 6 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं तथा 10 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 7 व अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित हुए हैं। 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। 27 पद अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने लोकभवन में जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों का आरक्षण व आवंटन जारी करने के साथ ही ब्लाक प्रमुख का जिलावार आरक्षण चार्ट भी निर्गत किया। निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने विकास खंडवार ग्राम प्रधानों के पदों का आरक्षण चार्ट जारी किया। ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान के पदों पर आरक्षण का आवंटन जिला स्तर पर किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 2015 की तुलना में प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य के 69 वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) घट गए हैं, लेकिन 5 विकास खंड (ब्लाक) बढ़े हैं। क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) के 1946 वार्ड घटे हैं और 880 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 12545 पद घट गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची

अनुसूचित जाति महिला: (6 पद)
शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर, हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित।
अनुसूचित जाति: (10 पद)
कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: (7 पद)
संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित।
अन्य पिछड़ा वर्ग : (13 पद)
आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर,  पीलीभीत, बस्ती, संतकबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला: 12
कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, कन्नौज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद स्त्रियों के लिए हुए आरक्षित
अनारक्षित (27 पद)
अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण आवंटन: (कुल पद-75)
27 पद अनारक्षित
12 महिला
27 ओबीसी
16 एससी में आरक्षित किये गए
ब्लॉक प्रमुख: कुल पद 826
314 अनारक्षित
113 महिला
223 ओबीसी
171 एससी

ग्राम प्रधान: कुल पद 58194
20268 पद अनारक्षित
9739 महिला
15712 ओबीसी
12045 एससी
330 एसटी

6 ब्लाक बने, एक खत्म हुआ
पिछले पंचायत चुनाव के बाद 6 विकास खंडों का गठन हुआ और एक ब्लाक को समाप्त किया गया। नए ब्लाक हैं प्रयागराज में श्रृगवेरपुर धाम, सहसो, भगवतपुर, सोनभद्र जिले कोन एवं करमा और गोरखपुर जिले में     पुनर्गठन के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों(वार्डों) का परिसीमन कराया गया।


810719 वार्डों का गठन
परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के कुल 8,10,719 वार्डों (निर्वाचन क्षेत्रों) का गठन हुआ है। इनमें 75 जिला पंचायत, 3051 जिला पंचायत सदस्य, 826 ब्लाक, 75855 बीडीसी सदस्य, 58194 ग्राम प्रधान और 731813 ग्राम पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed