फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jhunsi station will be busy during Magh Mela, many trains will run.

Prayagraj News: माघ मेले में झूंसी स्टेशन पर रहेगा लोड, चलेंगी कई ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jhunsi station will be busy during Magh Mela, many trains will run.
माघ मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन के बाद यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ झूंसी रेलवे स्टेशन पर ही उमड़ सकती है। इसे देखते हुए रेलवे ने महाकुंभ की तर्ज पर झूंसी रेलवे स्टेशन से भी अधिक से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। अफसरों का कहना है कि पूर्वांचल के तमाम जिलों तक जाने वाले यात्री झूंसी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। इस वजह से यहां स्पेशल ट्रेनों के रेक भी रिजर्व में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन के बाद सर्वाधिक भीड़ झूंसी रेलवे स्टेशन पर ही उमड़ी थी। तब कुछ दिनों तक यहां भीड़ नियंत्रित करने में रेलवे अफसरों और कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

महाकुंभ में मिले अनुभव को देखते हुए झूंसी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को एकल दिशा प्रवेश दिए जाने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों के आगमन और प्रस्थान का रास्ता प्रमुख स्नान पर्व के दौरान अलग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यहां महाकुंभ के दौरान बनाए गए होल्डिंग एरिया को भी ठीक करने का रेलवे प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया गया है। संगम क्षेत्र में भी रेलवे द्वारा साइनेज लगाकर यात्रियों को बताया जाएगा कि वाराणसी, गोरखपुर रूट की ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से ही होगा।
वहीं, झूंसी रेलवे स्टेशन से प्रमुख पर्व पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा एवं महाशिवरात्रि के एक दिन पहले और बाद में चौरीचौरा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, शिवगंगा, दानापुर-सिकंदराबाद, बनारस-बलिया सुपरफास्ट आदि ट्रेनों का यहां ठहराव किया जा सकता है।

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि माघ मेले की तैयारियों को लेकर जीएम एनईआर और डीआरएम वाराणसी ने पिछले दिनों ही प्रयागराज रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया था। झूंसी स्टेशन से इस बार कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed