{"_id":"56f849fc4f1c1bde5cf14fa8","slug":"jholachap-put-the-injection-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले धनतारी का पूरा गांव में रविवार को झोलाछाप से इलाज करवाना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला सिर दर्द और चक्कर आने से पीड़ित थी। महिला की मौत से आक्रोशित घरवालों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मऊआइमा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
धनतारी का पूर गांव की प्रेमा देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार (45) को कई दिनों से सिर में दर्द और चक्कर की शिकायत थी। शनिवार की शाम वह गांव के पास बाजार में क्लीनिक संचालक शैलेष कुमार के पास गई तो उसने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद प्रेमा देवी घर चली गई लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया। उसकी हालत गंभीर बनी रही और रात दो बजे के बाद मौत हो गई। प्रेमा की अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रेमा के पति और घरवालों ने कथित डॉक्टर शैलेष कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि गलत इंजेक्शन लगाने से प्रेमा की जान गई। प्रेमा देवी के भतीजे राकेश कुमार यादव की तहरीर पर झोलाछाप शैलेष कुमार के खिलाफ मऊआइमा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।