{"_id":"6a457d68cef980f72b092d0e","slug":"jewelry-stolen-after-breaking-locks-of-three-boxes-at-engagement-ceremony-allahabad-news-c-407-1-mn11001-16810-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सगाई समारोह में तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सगाई समारोह में तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर चोरी
Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बादपुर (नेदुआ) गांव में सगाई समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने तीन बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी दूधनाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब नौ बजे जब बक्सों के ताले टूटे मिले और उसमें रखे आभूषण गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने के हार, मांगटीका, नथिया, बाली, अंगूठियां, चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के करधन, पायल, कमरबंद, बिछिया सहित कई अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।