{"_id":"4d041b5d7f8e6846a902204834e2b0ca","slug":"jewelry-business-in-the-well-of-the-missing-son-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के लापता बेटे की कुंए में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी के लापता बेटे की कुंए में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
होलागढ़। गंगापुर के होलागढ़ इलाके के टोड़ी का पूरा गांव से तीन दिन से लापता सराफा कारोबारी के बेटे की लाश प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय इलाके नौढ़िया गांव के एक कुंए में मिली। शनिवार रात ग्रामीणों ने कुंए में किशोर का शव देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर होलागढ़ और बाघराय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाघराय पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं ग्रामीणों में आशंका है कि हत्या कर किशोर के शव को कुंए में ठिकाने लगाया गया था।
होलागढ़ के टोड़ी का पूरा के प्यारेलाल सोनी ने 15 साल पहले गांव में मिले नवजात बच्चे को अपना लिया था। उसे बेटे की तरह पालन पोषण किया था। सराफा कारोबारी प्यारेलाल का बेटा राजा(15) तीन दिन पहले घर से निकला। रात तक घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजबीन में जुट गए। दूसरे दिन प्यारेलाल होलागढ़ थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी क ी सूचना दी। रात में प्रतापगढ़ जिले के बाघराय इलाके के नौढ़िया गांव के ग्रामीणों ने कुंए में किशोर का शव देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर पड़ोस के गांव टोड़ी का पूरा गांव पहुंची तो प्यारे लाल रोते हुए पहुंचा। शव देखकर बिलख पड़ा। सूचना पर बाघराय और होलागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बाघराय पुलिस ने शव को पोस्मार्टम हाउस भेजा। एसओ होलागढ़ राज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं पुलिस आशनाई और जमीन के विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।