फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelry and 25,000 in cash stolen in Holagarh

Prayagraj News: होलागढ़ में जेवरात और 25 हजार नकदी चोरी

Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and 25,000 in cash stolen in Holagarh
होलागढ़ में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
बीती रात होलागढ़ थाना क्षेत्र के वृसिंहपुर उर्फ रामगढ़ (पंडित का पुरा) गांव में चोरी की घटना हुई। चोरों ने देवराज तिवारी के घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन

चोर मध्यरात्रि में घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया। चोरों ने 25 हजार रुपये नकदी के साथ लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया। मंगलवार सुबह दंपती ने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। होलागढ़ थाना प्रभारी आकाश सचान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लेड़ियारी में ताला तोड़कर सूने घर से चोरी
खीरी के लेड़ियारी बाजार में सोमवार रात एक घर से जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। विनोद कुमार केसरी नामक मोटर मैकेनिक का घर कोलसरा रोड पर है। सोमवार रात विनोद दुकान में सो गया था और उसकी पत्नी मायके में थी। सुबह घर लौटने पर उसने दरवाजा टूटा देखा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर एक सोने का हार, सोने का कंगन, चांदी का पायल और 7 हजार रुपये नकद ले गए। एक एलसीडी टीवी, कुछ कपड़े व बर्तन भी गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और जमीन के कागजात चोरी
मेजा के ममौली बैरहना गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। नौ अक्तूबर शुक्रवार को लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए गए। पीड़ित रामेश्वर प्रसाद तिवारी ने मेजा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वे सुबह करीब नौ बजे कोहड़ार में मकान बनवाने गए थे। उस समय घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। परिवार के सदस्यों के लौटने पर चोरी का पता चला। मेजा थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed