{"_id":"692b590c7f8fff83bc0ed4b5","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-a-house-that-had-been-closed-for-two-years-allahabad-news-c-417-1-nan1011-1335-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो साल से बंद मकान में सेंध लगाकर गहने समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो साल से बंद मकान में सेंध लगाकर गहने समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
कस्बा बरौंधा मार्ग पर दो वर्ष से बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाकर गहने समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दिल्ली से लौटे परिवार ने जब घर का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर पंचायत लालगोपालगंज के अहलादगंज मोहल्ला निवासी अब्दुल अलीम पुत्र अब्दुल हमीद कस्बा के बरौंधा मार्ग पर मकान बनाकर रहते थे। रोजी-रोटी की तलाश में दो वर्ष पूर्व मकान बंद कर परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब अलीम ने मकान का दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
घर के दक्षिण दिशा की दीवार के नीचे सेंध लगी थी। अंदर सभी कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा था। कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। आलमारी में रखे कीमती जेवरात, कपड़े, तांबे व पीतल के बर्तन, इनवर्टर, बैटरी और अन्य घरेलू सामान चोर उठा ले गए थे। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने करीब पांच लाख रुपये का सामान पार किया है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लालगोपालगंज चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।