फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelery worth 25 lakhs stolen from temple in Prayagraj

प्रयागराज में मंदिर से 25 लाख के आभूषण चोरी

Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 25 lakhs stolen from temple in Prayagraj
Jewelery worth 25 lakhs stolen from temple in Prayagraj - फोटो : PHOOLPUR
मंदिर से लगभग 25 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

धनुपुर स्थित श्री राजराजेश्वरी महाशक्ति पीठ में वारदात
आटो पार्ट्स की दुकान से भी डेढ़ लाख का सामान चोरी
हंडिया। हंडिया में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात कहर बरपा दिया। धनूपुर में राजराजेश्वरी महाशक्ति पीठ से चोरों ने करीब 25 लाख के जेवर तथा अन्य सामान उड़ा दिए। रात में ही चोरों ने एक आटो पार्ट्स की दुकान का ताला भी तोड़ दिया। वहां से तकरीबन डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मंदिर में चोरी के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया था।
श्री राजराजेश्वरी महाशक्ति पीठ चक्रसुदर्शनपुरी धनूपुर स्थित माता मंदिर में लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर बदमाश मंदिर के अंदर से मां दुर्गा की मूर्ति में लगाए गए चांदी के छत्र, सोने का मुकुट, हार व बांसुरी तथा चांदी व पीतल की अन्य मूर्तियों को सिंघासन सहित समेट ले गए। सुबह जब शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी हरिहरानंद महराज पूजा करने मंदिर की तरफ गए तो उन्हें घटना का पता का चला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो सीओ माजिद अबसार तथा कार्यवाहक कोतवाल वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। स्वामी हरिहरानंद के अनुसार बदमाशों ने लगभग 25 लाख का आभूषण व पूजा सामग्री चोरी कर ली है।
विज्ञापन

रात में ही बदमाशों ने धनूपुर बाजार स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को भी निशाना बनाया। सरायममरेज थाना क्षेत्र के तिलकठ गांव निवासी मो. रफीक की धनूपुर बाजार में रफीक ऑटो पार्ट्स एवं स्पेयर नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। रात में बदमाश दो कमरों के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने 7 बैट्री, एक चार्जर सहित अधिकांश पार्ट्स समेट लिए और खुला शटर छोड़ कर भाग निकले। सुबह पड़ोसी दुकानदारों से जानकारी मिलने पर रफीक जब दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बदमाश करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed