फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jee result: Akash kumar rana from Navoday Meja became topper of Prayagraj.

नवोदय विद्यालय मेजा के आकाश कुमार राना जिले के टॉपर

Wed, 01 May 2019 01:46 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jee result: Akash kumar rana from Navoday Meja became topper of Prayagraj.
आकाश कुमार राना, नवोदय विद्यालय, मेजा - फोटो : Prayagraj

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सोमवार को घोषित जेईई मेंस के परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के छात्र किसान के बेटे आकाश कुमार राना को जिले में सामान्य वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया 296 रैंक और ओबीसी में ऑल इंडिया 35 वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि इस छात्र को 99.9812346 परसेंटाइल मिला है। इस छात्र को जनवरी में हुई परीक्षा में 99.9373570 परसेंटाइल और अप्रैल में 99.9812346 परसेंटाइल मिला है। इस प्रकार अप्रैल का अंक अच्छा होने से एनटीए ने 99.9373570 परसेंटाइल देते हुए ऑल इंडिया 296 रैंक और ओबीसी में 35 वीं रैंक प्रदान किया है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि आकाश कुमार राना के पिता राजेंद्र राना गिरीडीह जिला, झारखंड के रहने वाले हैं। आकाश के पिता अपने गांव में खेती करके बच्चे को नवोदय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आकाश दो वर्ष पूर्व नवोदय विद्यालय में पढ़ने आया। वह मेधावी छात्रों में रहा है। आकाश कुमार राना ने गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह से गणित का मार्गदर्शन लिया।
विज्ञापन


जिले में बड़ी संख्या में छात्रों को मिली सफलता
एनटीए की ओर से घोषित जेईई मेंस के परिणाम में शहर शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे अथवा यहां से पास हुए छात्रों ने बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की है। सफल होने वालों में सेंट जोसफ से बारहवीं की परीक्षा दे चुके वरूल श्रीवास्तव को 2505 रैंक मिली है। उन्हें यह सफलता पहलेे प्रयास मिली है। वरूल के पिता अरविंद कुमार श्रीवास्तव हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी हैं।इसके साथ सफल होने वालों में राघवेंद्र मिश्र 97.63 परसेंटाइल, तनमय चौहान 97.84 परसेंटाइल, सौय श्रीवास्तव 97.23 परसेंटाइल के साथ अमित कुमार, दीपू सिंह, दीपक कुमार, गोपाल दुबे, अवनीश गुप्ता, ज्योति वर्मा, विवेकानंद, नेहा यादव, सृष्टि साहू, शास्वत पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्रों को सफलता मिली है। इन मेधावियों को जनवरी में हुई परीक्षा में भी जेईई मेंस में सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग संस्थानों से बड़ी सफलता का दावा

केमिका प्वाइंट
शहर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए मार्गदर्शन करने वाले कोचिंग संस्थानों में से एक केमिका प्वाइंट के निदेशक सुजीत कुमार सिंह के अनुसार उनके संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। उनके छह दर्जन से अधिक विद्यार्थी 95 परसेंटाइल से अधिक अंक पाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि उनके सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों में मो. सूफियान 99.71 परसेंटाइल, मयंक शुक्ला 99.50 परसेंटाइल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

कैरियर्स शेपर्स
कैरियर्स शेपर्स के निदेशक रावेंद्र सिंह का कहना है कि उनके संस्थान के 80 फीसदी छात्रों ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्रों आशीष 98.5, आदित्य 97.4, पवन 97.2, निकिता 97.2 परसेंटाइल लेकर संस्थान का मान बढ़ाया है।


सीपी शर्मा क्लासेस
सीपी शर्मा क्लासेस के निदेशक डॉ. सीपी शर्मा ने जेईई के परिणाम में बड़ी सफलता का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान के 95 फीसदी छात्रों ने जेईई मेंस में क्वालिफाई करके एडवांस में जगह बनाई है। संस्थान के छात्र गणेश उत्तम ने 99.76 परसेंटाइल के साथ अच्छी रैंक हासिल की है। उन्होंने गणेश उत्तम 99.76, जीत सेठ 99.93, प्रतीक कुमार 99.73 परसेंटाइल के साथ बड़ी संख्या में छात्रों की सफलता का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed