{"_id":"5c310384bdec2256a8715604","slug":"jee-main-from-today-onwards-in-these-centers-including-mnnit-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन आज से शहर में एमएनएनआईटी सहित इन इन केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन आज से शहर में एमएनएनआईटी सहित इन इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
Sun, 06 Jan 2019 12:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
jee mains
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेन) 2019 की परीक्षा रविवार से शुरू हो रही है। पहली बार जेइई मेंस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से छह से 20 जनवरी के बीच होगा। प्रयागराज में जेईई मेंस के लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, शंभूनाथ इंजीनियरिंग, अभय मेमोरियल सहित अन्य केंद्रों पर होगी। जेईई मेंस में अबकी बार नौ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वह पहली पाली में परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले 8.30 बजे एवं दूसरी पाली में 1.30 बजे रिपोर्ट करें। परीक्षा में सही उत्तर पर चार अंक जबकि गलत पर एक अंक काटा जाएगा।
जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा में एनटीए की ओर से ड्रेस कोड को लेकर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं होने से परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति है। जेईई मेंस के छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले गुरुकुल क्लोसेस के संजय सिंह ने बताया कि एनटीए की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं होने से परीक्षार्थी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एनटीए की ओर से दिसंबर में हुए यूजीसी नेट में महिलाओं को इस कारण से परीक्षा से रोक दिया गया कि वह हिजाब पहनकर आई थी। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि जेईई मेंस में फार्मल ड्रेस पहनकर जाएं। जेईई मेंस पहली बार कड़ाके की ठंड में हो रही है, ऐसे में जेईई में हल्की आस्तिन के कपड़े और ढीले कपड़े पहनकर आने में परेशानी हो सकती है।
जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थी अपने साथ ए4 साइज के पेपर पर एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट लेकर आएं। जिन परीक्षार्थियों ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षार्थी अपने साथ एक पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर आएं, फोटो वही होनी चाहिए जो आपने जेईई मेंस के आवेदन में लगाया है। परीक्षार्थी अपने साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड की मूल प्रति और फोटोकॉपी लेकर जाएं। दिव्यांग परीक्षार्थी अपना प्रमाण पत्र साथ रखें। कोचिंग, विवि अथवा शिक्षण संस्थानों की ओर से जारी आईडी साथ लेकर न आएं। परीक्षार्थी अपने साथ किसी प्रकार की स्टेशनरी अथवा कोई अन्य सामान लेकर न आएं। परीक्षार्थियों को रफ पेपर वर्क के लिए परीक्षा केंद्र में पेंसिल पेन और पेपर दिया जाएगा