{"_id":"5d03ee5e8ebc3e413e7c46f5","slug":"jee-advanced-result-announced-ayush-kartik-and-anurag-from-prayagraj-got-good-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में आयुष, कार्तिक, अनुराग को अच्छी रैंक संग आईआईटी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में आयुष, कार्तिक, अनुराग को अच्छी रैंक संग आईआईटी में प्रवेश
Sat, 15 Jun 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में प्रवेश के लिए शुक्रवार को घोषित जेईई एडवांस के परिणाम में संगम नगरी के सैकड़ों मेधावियों ने अच्छी रैंक के साथ सफलता पाई है। जेईई एडवांस में सफल छात्रों में शहर के आयुष रंजन को 1266 वीं, कार्तिक वर्मा को 1877 वीं और अनुराग श्रीवास्तव को 2714 वीं ऑल इंडिया रैंक मिली है। इसी के साथ शहर से सैकड़ों छात्रों ने अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की है। जेईई में अच्छी रैंक के साथ इन मेधावियों को देश के सर्वोच्च संस्थान आईआईटी में प्रवेश का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस में 1266 रैंक पाने वाले आयुष रंजन को इससे पहले जेईई मेंस में 2496 रैंक मिली थी। इस मेधावी छात्र ने 2019 में ही बीएचएच से बारहवीं की परीक्षा 94 फीसदी अंक के साथ पास की है। आयुष के पिता राजीव रंजन सिन्हा एजी आफिस में कार्यरत हैं। इसी प्रकार जेईई एडवांस में 1877 वीं रैंक हासिल करने वाले कार्तिक वर्मा को जेईई मेंस में 4719 रैंक मिली थी। कार्तिक ने भी बीएचएस से बारहवीं की परीक्षा इसी वर्ष 98.5 फीसदी अंक के साथ पास की है। कार्तिक के पिता आरएस वर्मा रेलवे में कार्यरत हैं। सेंट जोसफ से 98.25 फीसदी अंक के साथ बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले अनुराग श्रीवास्तव को जेईई एडवांस में अच्छी रैंक मिली है। अलोपी बाग के अनूप श्रीवास्तव और उपासना श्रीवास्तव के पुत्र अनुराग श्रीवास्तव को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 2714 वीं रैंक और ईडब्ल्यूएस कोटे में 197 वीं रैंक मिली है। अनुराग को जेईई मेस में 99.71 परसेंटाइल मिली थी। इसी के साथ जेईई एडवांस में सफलता पाने वालों में अमित कुमार,सौर्य, शुभम अग्रवाल, राघवेंद्र मिश्र,श्रेयांस कुमार को अच्छी रैंक के साथ सफलता मिली है। आईआईटी प्रवेश के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले गणित विशेषज्ञ संजय सिंह का कहना है कि गणित के अच्छे अंकों के चलते जेईई एडवांस की मेरिट अधिक रही।
विज्ञापन
पांडेय क्लासेस से 53 छात्रों को सफलता
जेईई एडवांस के परिणाम में शहर के पांडेय क्लासेस के छात्रों को बड़ी सफलता मिली है। संस्थान के भौतिकी के शिक्षक एससी पांडेय का कहना है कि उनके यहां से तैयारी करने वाले अनुराग श्रीवास्तव को जेईई एडवांस में अच्छी रैंक के साथ आईआईटी में प्रवेश की राह खुली है। उन्होंने बताया कि प्रदीप सिंह, आदर्श आनंद, कुलदीप सैनी, निलेश कुमार, अनुज चौधरी, दीपांशु चौधरी, सृजन, चेतन कुमार, रितीक राज, रितीक सक्सेना एवं हर्ष वर्द्घन के साथ 53 छात्रों को सफलता मिली है। जेईई एडवांस में सफल छात्रों ने कहा कि पांडेय क्लासेस के एससी पांडेय के कुशल निर्देशन में यह सफलता मिली।
विज्ञापन
केमिका प्वाइंट को जेईई एडवांस में बड़ी सफलता
मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले केमिका प्वाइंट के सुजीत कुमार सिंह का कहना है कि उनके संस्थान से जेईई एडवांस में 61 छात्रों को अच्छी रैंक के साथ सफलता मिली है। सफल छात्रों में शुभम कपारिया, आयुष वर्मा, अमन प्रकाश, मो. सूफियान, नवनीत गुप्ता, शिवम मिश्र, कार्तिक शर्मा, अंजली कैथल, शिवम चौधरी, विनय कुमार, शिवम वर्मा, विनय सिंह के साथ अन्य शामिल हैं। सफल छात्रों का कहना है कि सुजीत सिंह के निर्देशन में उन्हें यह सफलता मिली है।
सीपी शर्मा क्लासेस से 52 मेधावी सफल
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा का कहना है कि उनके संस्थान से 52 छात्रों को अच्छी रैंक के साथ जेईई एडवांस में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि सफल छात्रों में जीत कुमार सेठ, गणेश उत्तम, प्रणव कृष्ण, अंकित कुमार, वैशाली सिंह, शिवांश प्रताप मौर्य, सौम्य कुमार, प्रतीक कुमार, प्रहलाद सिंह, विशाल अग्रवाल, स्नेहल सेन, शिवम कुमार राय, निखिल राय, स्मिथ कौर, राजेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार भारतीय, रमन पटेल, कार्तिक सिंह एवं मो. सैफ सहित अन्य शामिल हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. सीपी शर्मा ने बड़ी सफलता का दावा किया है।